Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सीएम हेमन्त सोरेन से इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल चयनित झारखंड के 7 दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने की मुलाकात
Headlines

सीएम हेमन्त सोरेन से इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल चयनित झारखंड के 7 दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने की मुलाकात

July 22, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi. सीएम हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को अपनी और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। सीएम ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित इन सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने यहां के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक बेहतर खेल नीति बनाई है। इस नई खेल नीति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मदद पहुंचाकर उन्हें इंटरनेशनल फलक पर पहचान देना है।

  • राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है

इस अवसर पर मुलाकात करने पहुंचे पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, असुंता टोप्पो, महिमा उरांव, जयश्री, सनोज महतो एवं कोच मुकेश कंचन से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत परिचय लिया। सीएम ने चयनित खिलाड़ियों से कहा कि राज्य सरकार की ओर से आप सभी को हर संभव मदद दी जाएगी। सीएम ने कहा कि आप प्रतियोगिता में अपना शत-प्रतिशत दें, राज्य सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है। सीएम ने कहा कि आपको आने वाले दिनों में कोई भी समस्या हो तो राज्य सरकार के साथ अवश्य समन्वय बनाएं, नई खेल नीति के तहत आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड की सचिव श्रीमती सरिता सिन्हा एवं सोदाग पंचायत के मुखिया श्री पतरस तिर्की उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleATS ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों को दबोचा
Next Article हेमन्त सोरेन ने अपराध नियंत्रण की स्थिति को लेकर वरीय पुलिस अधिकारियों को किया तलब

Related Posts

Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
Headlines

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026
Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.