Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 05:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य में प्रतिदिन 8 से 9 हजार कोरोना जांच किए जा रहे हैं : हेमंत सोरेन
रांची

राज्य में प्रतिदिन 8 से 9 हजार कोरोना जांच किए जा रहे हैं : हेमंत सोरेन

July 26, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड जांच में तेजी लायी गई है यही वजह है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन पूरे राज्य में 8 से 9 हजार कोविड जांच किए जा रहे हैं। जैसे–जैसे जांच में वृद्धि होगी निश्चित रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। संक्रमण के इस दौर में मरीजों के चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं पर सरकार की पैनी नजर है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज रांची के कूटे स्थित विस्थापित कॉलोनी के नवनिर्मित आवासों एवं खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम परिसर में बनाए जा रहे कोविड वार्ड का निरीक्षण करने के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर चिकित्सा प्रबंधन की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इस निमित्त राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार मरीजों के लिए निरंतर बेड बढ़ाए जाने को लेकर गंभीर है इसके लिए जगह भी चिन्हित की जा रही है।

तत्काल 3 से 4 हजार बेड बढ़ाये जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि तत्काल 3 से 4 हजार बेड बढ़ाये जा रहे हैं। वर्तमान में रांची के कूटे स्थित विस्थापित कॉलोनी में बने नवनिर्मित आवासों एवं खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम परिसर में आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। पूरे राज्य में संक्रमित मरीजों के लिए बेड बढ़ाने का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि बेड एवं चिकित्सा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार का डर मन में न रखें। राज्य सरकार मरीजों के इलाज के लिए कोई कमी नहीं होने देगी। कोरोना संक्रमण को लेकर शुरुआत से ही सरकार काफी गंभीर रही है।

कोविड सेंटरों में मानकों के अनुरूप सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोविड सेंटरों में मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाए।उन्होंने कोविड वार्ड के निरीक्षण के दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने आईसीयू, आइसोलेशन वार्ड एवं कोरेनटाइन वार्ड के संबंध में पूरी जानकारी ली।

मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, उपायुक्त रांची छवि रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेसी यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है टिकटॉक का विकल्प
Next Article 51,000 शगुन देना है क्या लॉक डाउन का : दिव्या दत्ता

Related Posts

Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.