Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
रांची

रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

March 28, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में सोमवार को एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मृत बच्चे का नाम सक्षम पांडेय हैं और वह हजारीबाग जिले के पंचमाधव गांव का रहने वाला था। 16 मार्च को सक्षम पांडे को फीवर आया और उनकी इलाज स्थानीय डॉक्टर मनोज जैन से कराया गया।

अलर्ट : समय से पहले स्कूलों में हो सकती है गर्मी छुट्टी

auto

डॉ मनोज जैन ने बताया कि थोड़े दिन में बच्चे की तबियत ठीक हो जाएगी। लेकिन सक्षम पांडेय का बार-बार आंख से आंसू आना परिवार वालों को डरा दिया और बेहतर इलाज के लिये रानी रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में 18 मार्च को भर्ती कराया। बताया गया कि परिजन 18 मार्च को रांची के रानी चिल्ड्रेन अस्पताल पहुंचे और बच्चे की बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया। शुरुआती जांच रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चा लकवा पीड़ित है और उसके दाया हाथ में लकवा का लक्षण है।

सहारा इंडिया को बड़ा झटका, जानें! कोर्ट ने क्या कहा

इस वजह से बच्चे का हाथ सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इस इलाज के लिए आईबीआईजी नामक छह इंजेक्शन डॉक्टरों ने लिखा । परिजनों ने बताया कि छह इंजेक्शन की कीमत लगभग एक लाख रूपये है। इंजेक्शन देने का समय अंतराल 48 से 60 घंटे थी लेकिन सभी इंजेक्शन छह घंटे के अंदर दे दिया गया।इस वजह से बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि इंजेक्शन बार-बार देने पर मना किया तो इंजेक्शन दे रहे डॉक्टरों ने कहा कि क्या आपको हम पर भरोसा नहीं है। मना करने के बावजूद इंजेक्शन लगातार देते रहे इससे बच्चे की अचानक मौत हो गई।

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

हंगामा कर रहे परिजनों ने बताया कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए और इस मामले की सही तरीके से जांच किया जाए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 10 दिन में पांच लाख खर्च डॉक्टरों द्वारा कराया गया है लेकिन बच्चे को जानबूझकर मार दिया। हंगामा कर रहे परिजनों को पुलिस ने शांत कराया और निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि आपके हर एक बात को अस्पताल प्रबंधन के द्वारा सुना जाएगा। अस्पताल प्रबंधन दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअलर्ट : समय से पहले स्कूलों में हो सकती है गर्मी छुट्टी
Next Article दो नाबालिग उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.