WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची : एसएस मेमोरियल कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग की छात्रा अंकिता प्रियदर्शनी ने पीजी अंग्रेजी में सत्र 2020-2022 की परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक लेकर रांची विश्वविद्यालय का टॉपर होने का गौरव हासिल किया है। एसएस मेमोरियल कॉलेज के अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष प्रो० डॉ शकील अहमद के सानिध्य और दिशा-निर्देश में अंकिता नें एमए अंग्रेज़ी की पढ़ाई एसएस मेमोरियल कॉलेज से पूरी की है। अंकिता ने कहा कि विश्वविद्यालय में टॉप होना गर्व की बात है। जिसका पूरा श्रेय कॉलेज के प्रोफेसर डॉ० शकील अहमद सर को जाता है ।

