Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बड़ी खबर: झारखंड के इस सड़क पर होगी विमान की लैंडिंग, 2676 करोड़ मंजूर
रांची

बड़ी खबर: झारखंड के इस सड़क पर होगी विमान की लैंडिंग, 2676 करोड़ मंजूर

April 1, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची: झारखंड को हाईटेक सड़कों की सौगात मिली है। इसकी जानकारी केंद्रीय सड़क और परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दी है। उन्होंने झारखंड को 2676 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मंत्रालय की तरफ से राज्य की बहुप्रतिक्षित एनएच-75 के खजूरी से विंढमगंज और एनएच-133 के महागामा- हंसडीहा खंड के चार लेन सड़क के निर्माण की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि हंसडीहा- महगामा नेशनल हाईवे पर अब विमान लैंडिंग की सुविधा होगी। इस स्तर के हाइवे निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है। मंत्री ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार जो 140 साल में नहीं कर पाती वो एनडीए सरकार में चंद महीनों में ही हो गया है। हंसडीहा- महगामा फोरलेन वाया गोड्डा का टेंडर छह अप्रैल को खुलेगा। 30 अप्रैल तक कार्य आवंटित कर दिया जाएगा।

इसका निर्माण पूर्वांचल एक्सप्रेस की तर्ज पर किया जाएगा। सांसद निशिकांत दूबे के मुताबिक महगामा एनएच-33 पर वायु सेना के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नया एयर स्ट्रिप बनाने पर भी सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल झारखंड में 16 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। इसमें घाघरा से गुमला तक 24.37 करोड़ की लागत से बनने वाले एनएच-143 ए, 815 करोड़ रुपये की लागत से महुलिया-बहरागोड़ा पथ, 233 करोड़ से बीजूपाड़ा से कुड़ू तक सड़क चौड़ीकरण, 352 करोड़ में कचहरी चौक रांची से पिस्का मोड़-बीजूपाड़ा तक फोर लेन पथ, 280 करोड़ की लागत से पिस्का मोड़ रांची से पैमा तक फोर लेन, 700 करोड़ की लागत से बरही से हजारीबाग पथ और 102.39 करोड़ में एनएच 184 से 216 पथ चौड़ीकरण परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने कोल इंडिया के चेयरमैन को लिखा पत्र, अवैध खनन को लेकर की ये मांग !
Next Article मेकॉन का दो दिवसीय ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ कार्यक्रम संपन्न

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.