WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड सरकार jharkhand government ने महंगाई भत्ते dearness allowance में बढ़ोतरी कर दी है। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद इसका आदेश आज जारी कर दिया गया है। इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों के साथ रिटायर और पारिवारिक पेंशनभोगी भी लाभांवित होंगे। महंगाई भत्तों में 1 जनवरी, 2022 के प्रभाव से इसमें बढ़ोतरी हुई है।
आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय) द्वारा केंद्रीय कर्मियों को पुनरीक्षित वेतनमान/वेतन संरचना (सातवां वेतनमान) में 1 जनवरी, 2022 के प्रभाव से महंगाई भत्ते की दर को 31% से बढ़ाकर 34% कर दिया गया है। केंद्र के अनुरूप राज्य कर्मियों को वर्तमान में अनुमान्य महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।

