WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर विधायक बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गयी है। इस संबंध में शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के इस पर मंजूरी प्रदान की। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर विधानसभा के प्रभारी सचिव जावेद हैदर ने इस संबंध में शुक्रवार की शाम अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता 28 मार्च के प्रभाव से समाप्त की है।
उल्लेखनीय है कि बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआइ की अदालत ने तीन साल की सजा सुनायी थी। साथ ही तीन लाख का जुर्माना भी लगाया था। बंधु की विधायकी खत्म करने से संबंधित सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गयी है।

