WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय सभागार में खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संसाधनों के अभाव में झारखण्ड के खिलाड़ियों ने राज्य और देश का नाम रोशन किया। लेकिन इनकी प्रतिभा को कभी सम्मान नहीं मिला। आज उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति प्रदान करने की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। सीएम ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी बहुत आगे चलना है।
मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, पूजा सिंघल, नीरज सिन्हा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

