WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गयी है। पहले हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन की कोरोना जांच के लिए शनिवार को सैंपल लिया गया l मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए l
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना की जांच करानी चाहिए , खासकर जिन्हें थोड़ा सा भी कोरोना होने का लक्षण दिखाई दे l इससे उनका उपचार करने में जहां सहूलियत होगी , वही इसके संक्रमण के बढ़ रहे खतरे को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी l

