Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझी? महिला ने किया दावा , मेरी बेटी की हो सकती है लाश
रांची

रांची में सिरकटी लाश की गुत्थी सुलझी? महिला ने किया दावा , मेरी बेटी की हो सकती है लाश

January 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में जिस युवती की गला काटकर हत्या की गई थी उसकी पहचान करने का दावा एक महिला ने किया है. रांची के सदर इलाके की रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि वो युवती उसकी नाबालिग बेटी है. महिला का दावा है कि उसकी बेटी लापता थी और ये उसी की बेटी का शव है. इधर पुलिस महिला के दावे को लेकर पड़ताल कर रही है. जरूरत पड़ने पर महिला का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा.

महिला के सामने आने के बाद पुलिस की टीम ने उसे रिम्स ले जाकर युवती के शव को भी दिखाया. शव को देखने के बाद महिला ने बताया कि उसकी बेटी के पैर में तिल था और इस मृत लड़की के भी पैर में भी तिल है. रिम्स के बाद महिला ओरमांझी थाना भी पहुंची थी और वहां पुलिस अधिकारियों के सामने बरामद शव को पहचानने का दावा किया था.

Advertisement Advertisement

सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर होम रोड की रहने वाली इस महिला की नाबालिग बेटी पिछले 3 महीने से गायब है. इस संबंध में महिला ने रांची के सदर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था. अपने आवेदन में महिला ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घंटों किसी लड़के से बात किया करती थी. सितंबर 2020 की दस तारीख को वह अचानक गायब हो गई, इसके बाद उसने सदर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था. महिला के दावे की जांच करने के लिए रांची पुलिस ने डेड बॉडी और महिला का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला किया है.

बता दें कि 4 जनवरी की शाम को इसी मामले के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कुछ लोग अल्बर्ट एक्का चौक जा रहे थे. आरोप है कि रांची के किशोरगंज में इसी दौरान सीएम हेमंत सोरेन का काफिला गुजर रहा था. इस दौरान सीएम के काफिले पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की थी. इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रूट डायवर्ट कर मुख्यमंत्री को उनके आवास तक पहुंचाया.

अब सीएम के काफिले पर पत्थरबाजी के मामले में सीएम सरकार सख्त नजर आ रही है. राज्य सरकार ने इस मामले में रांची के डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र झा को शोकॉज नोटिस जारी किया है. घटनाक्रम की जांच के लिए सरकार ने दो सदस्य उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया है, जिसमें एक आईएएस और एक आईपीएस के वरीय अधिकारी को शामिल किया गया है. अधिकारियों को इस मामले की पूरी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही सौंपने को कहा गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleWhatsApp की नई पॉलिसी को, एक्सेप्ट करना होगा या अकाउंट डिलीट
Next Article बहुत तेजी से घूम रही है धरती, साइंटिस्ट भी हैं हैरान

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.