Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 04:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RANCHI: बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, टीम ने किया दौरा
रांची

RANCHI: बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, टीम ने किया दौरा

March 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद रांची जिला प्रशासन, रांची नगर निगम और जिला पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। प्रशासन संयुक्त रूप से रांची के जेल चौक से एक किलोमीटर के रेडियस में पिछले तीन दिनों से अभियान चला रहा है। शुक्रवार को फिरायालाल चौक और ओल्ड जेल रोड चौक के बीच में अंडे विक्रेताओं के यहां रखे 4882 अंडे को नष्ट कर दिया गया।

जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिनकी मुर्गियां मारी गयी हैं या जिनके अंडे नष्ट किए गए हैं, उन्हें भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिला पशुपालन अधिकारी ने कहा कि सभी मुर्गियों के मारे जाने के बाद, जहां जहां की मुर्गियां मारी गयी हैं, वहां स्प्रे कर उस इलाके को सेनेटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेनेटाइज होने के 21 दिन तक सर्विलांस के तहत कुक्कुटों पर नजर रखी जायेगी।

वहीं दूसरी ओर बर्ड फ्लू के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार के गाइडलाइन के किया गया या नहीं। इसकी जांच करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तथा कृषि एवं पशुपालन मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारियों ने रांची का दौरा किया। इंफेक्टेड जोन में चलाए जा रहे अभियान और बर्ड फ्लू नियंत्रण जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी ली। जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उठाये गए कदम की सराहना की है और वह पूरी तरह संतुष्ट होकर लौटे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article420 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत
Next Article झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा तैयारी पूरी, 14 मार्च से

Related Posts

Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026

तमिलनाडु में सत्ता की नई कहानी! विजय की TVK बहुमत के करीब

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा का पलड़ा भारी, टीएमसी दबाव में

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.