Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 10:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा तैयारी पूरी, 14 मार्च से
Headlines

झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा तैयारी पूरी, 14 मार्च से

March 11, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

RANCHI. राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से परीक्षा की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस साल की परीक्षा राज्यभर में बनाए गए 14 सौ केंद्रों में ली जाएगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड उनके स्कूल, कॉलेजों से दिए जा चुके हैं। परीक्षा आयोजन को लेकर जैक की ओर से सभी जिलों और परीक्षार्थियों के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आठ लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

जैक ने 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बदलाव किया है। यह बदलाव सरहुल पर्व को लेकर किया गया है। इस दिन झारखंड में सरहुल पर्व मनाया जाता है। 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक की परीक्षा 25 मार्च को ली जाएगी। वहीं इंटर की परीक्षा पांच अप्रैल को होगी।

auto

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जैक ने बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सेंटर का निर्धारण किया है। मैट्रिक का परीक्षा केंद्र प्रखंड स्तर पर बनाया गया है, जबकि इंटर का परीक्षा केंद्र अनुमंडल स्तर पर बनाया गया है। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली और इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। कई ऐसे परीक्षा केंद्र भी हैं, जहां मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षा होगी।

रांची में 159 केंद्रों में होगी परीक्षा

रांची में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए 159 केंद्र बनाए गए हैं। मैट्रिक की परीक्षा के लिए 102 और इंटर की परीक्षा के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। रांची से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में लगभग 82 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। रांची जिले में इस वर्ष मैट्रिक से अधिक परीक्षार्थी इंटर में हैं।

1400 केंद्रों पर करीब आठ लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 1400 केंद्रों पर होगी। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में कम परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। पिछले साल 1936 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। वहीं, इस साल करीब आठ लाख परीक्षार्थी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इसके तहत मैट्रिक की परीक्षा में करीब साढ़े चार लाख और इंटर की परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सभी केंद्राधीक्षकों से कहा कि किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए। औचक निरीक्षण में अगर कदाचार करते परीक्षार्थी पाये गये तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल की उपलब्धता, ओआरएस घोल रखने का निर्देश दिया गया है।

15 जून तक रिजल्ट जारी होने की संभावना

जैक के सचिव एमके सिंह ने बताया कि इस बार जैक ने परीक्षा से लेकर रिजल्ट जारी होने तक का शेड्यूल निर्धारित किया है। साथ ही इस शेड्यूल का पालन करने की हर कोशिश की जा रही है। इस साल जो शेड्यूल तय किया गया है, उसके मुताबिक उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन अप्रैल माह में शुरू होगा, जबकि 15 जून, 2023 तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRANCHI: बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, टीम ने किया दौरा
Next Article मैट्रिक व इंटर का परीक्षा कल से शुरू,कदाचार मुक्त परीक्षा हो इसकी तैयारी पूरी

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.