WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। मिहिजाम के अमोई में आयोजित विशाल जनसभा में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया।
पूर्व सांसद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह भीड़ साबित करती है कि आप लोग अपने विधायक से कितना प्यार एवं स्नेह रखते हैं। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर विधायक ने सभी को दुर्गा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और हजारों लोगों के बीच साड़ी धोती एवं कुर्ता का वितरण किया।

