Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 10:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गुजरात एटीएस की टीम ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगी अब्दुल माजिद कुट्टी को किया गिरफ्तार
रांची

गुजरात एटीएस की टीम ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगी अब्दुल माजिद कुट्टी को किया गिरफ्तार

December 27, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने के पहले विस्फोटकों की बरामदगी के साथ अन्य आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी
रांची। झारखंड के जमशेदपुर से गुजरात एटीएस की टीम ने रविवार को भगोड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार किया है और उसे अपने साथ ले गयी।
झारखंड पुलिस इस गिरफ्तारी के बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रही है, वहीं अब तक एनआईए की ओर से भी आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन बताया जा रहा है कि केरल निवासी अब्दुल माजिद कुट्टी पिछले 24 वर्षां से फरार चल रहा था। वह दाऊद का काफी करीबी था और उसकी गिरफ्तारी से दाऊद के कई राज खुल सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब्दुल माजिद कुट्टी केरल का रहने वाला है और 24 साल से फरार था। बताया गया है कि वह 1996 में 106 पिस्तौल, 750 कारतूस और लगभग 4 किलोग्राम आरडीएक्स इकट्ठा करने के अपराध में शामिल था। अन्य आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन कुट्टी 24 साल से फरार चल रहा था। बताया गया है कि दाऊद के इशारे पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1997 को एक बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गयी थी, लेकिन उससे पहले ही इस आतंकी घटना का खुलासा हो गया था।
बताया गया है कि गुजरात एटीएस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुट्टी झारखंड के जमशेदपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद एक टीम को जमशेदपुर भेजा गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कुट्टी को कोरोना जांच के लिए भेजा जाएगा और इसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि झारखंड पूर्व में भी कई आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर सेल के रूप में चर्चा में रहा है। पूर्व में भी विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े सदस्यों की रांची और जमशेदपुर समेत अन्य जिलों से गिरफ्तारी हो चुकी थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर मुठभेड़ को फर्जी बताया
Next Article दस दस लाख के तीन नक्सली समेत छ्ह गिरफ्तार

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.