Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 09:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अभिनेत्री रिया की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
रांची

अभिनेत्री रिया की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

December 29, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड की नागपुरी-खोरठा फिल्मों की अभिनेत्री ईशा आलिया उर्फ रिया कुमारी की हत्या के आरोप में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। रिया के मायके वालों ने बुधवार देर शाम दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपित पति प्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश अलबेला को गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अब तक की जांच में इस नतीजे पर पहुंची है कि प्रकाश ने ईशा उर्फ रिया को सड़क लुटेरों द्वारा गोली मारने की जो कहानी बताई है, वह फर्जी है। पुलिस ने उसकी कार से एक खोखा भी बरामद किया है।
हावड़ा ग्रामीण एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि ईशा के परिवार वालों ने प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवार ने इनके खिलाफ कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी रिया की पिटाई करता था। उसे टॉर्चर करता था। प्रकाश कुमार पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं। ईशा उसकी दूसरी पत्नी थी। ईशा के घरवालों ने इस हत्याकांड में प्रकाश की पहली पत्नी को भी आरोपित बनाया है।

Advertisement Advertisement

बताया जाता है कि दोनों झारखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। प्रकाश डायरेक्टर है और ईशा ने कई झारखंडी और नागपुरी एलबम में काम किया है। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। बाद में दोनों ने लव मैरिज की। बताया जाता है कि दोनों के बीच मनमुटाव था। शुरुआत में प्रकाश ने ईशा को अपनाने से इनकार कर दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जिसके बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है।
ईशा आलिया मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली थी। रांची के टैगोर हिल एरिया में उनका फ्लैट था। इसी फ्लैट में पति प्रकाश अलबेला और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। रिया कुमारी ने साल 2009 में झारखंडी फिल्म इंडस्ट्री झॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने नागपुरी के साथ-साथ भोजपुरी, खोरठा, बांग्ला सहित कई एल्बम में काम किया था। इस इंडस्ट्री में वह अलग पहचान रखती थी।

उल्लेखनीय है कि रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की रांची-कोलकाता मार्ग पर बुधवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बगनान में महिषरेखा पुल के पास सुबह छह बजे हुई है। रिया पति प्रकाश कुमार और दो साल की पुत्री के साथ कार से कोलकाता जा रही थी। रिया के पति प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसकी हत्या सड़क लुटेरों ने की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलोहरदगा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, दो इनामी नक्सली गिरफ्तार
Next Article यूजीसी-नेट परीक्षा की तारीख घोषित

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.