Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 07:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रेप के आरोपी IFS अफसर गिरफ्तार
रांची

रेप के आरोपी IFS अफसर गिरफ्तार

July 7, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने झारखंड कैडर के आईएफएस अंशुमन राजहंस को गिरफ्तार किया है। अंशुमन की गिरफ्तारी सियालदह से हुई है। भारतीय वन सेवा के 2020 के झारखंड कैडर के प्रशिक्षु अधिकारी अंशुमन राजहंस की तैनाती फिलहाल चाईबासा में है। हालांकि उन्होंने अभी चाईबासा में योगदान नहीं दिया है। पीड़ित युवती इंजीनियर है और उसने बीते 15 मई को दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में केस दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार अंशुमन वर्ष 2017 में राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में आया था। इसी दौरान ठाणे निवासी युवती से उसकी मुलाकात हुई। इंजीनियरिंग करने के बाद वह युवती भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। इस दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी और अंशुमान ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये।वर्ष 2018 में अंशुमान का चयन आईआरटीएस के लिए हुआ। नौकरी लगने के बाद पीड़िता ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया, तो उसने अच्छी रैंक आने पर शादी करने का बहाना बनाया। 2020 में अंशुमन का चयन आईएफएस के लिए हो गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मंदिर में शादी तो की, लेकिन शादी की फोटो नहीं लेने दी। बाद में वह सामाजिक अथवा रजिस्टर्ड शादी करने के वादे से से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया. पिछले दो दिनों के अंदर अंशुमन राजहंस अखिल भारतीय सेवा के झारखंड कैडर के दूसरे अधिकारी हैं, जिन्हें शारीरिक शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 5 जुलाई को खूंटी के एसडीएम सैयद अहमद रियाज को आइआइटी की छात्रा के शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

सात से अधिक शहरों में 15 दिन तक छिपता रहा अंशुमन

वन अधिकारी अंशुमन राजहंस का गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद दिल्ली के करोल बाग थाने की एसीपी विदूषी कौशिक की देखरेख एक टीम गठित की गयी।आरोपी के रांची में होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की टीम जब रांची पहुंची, तो पता चला कि वह जमशेदपुर में है। केस दर्ज होने की सूचना मिलने पर अंशुमन ने अपना फोन बंद कर लिया था. फिर पुलिस को उसकी लोकेशन आसनसोल में मिली। करीब 15 दिन तक वह छिपता रहा। पुलिस को सात शहरों में उसकी लोकेशन मिली। 30 जून को पुलिस टीम को उसकी लोकेशन कोलकाता के पास सियालदह इलाके में मिली। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी अधिकारी व्हाट्सअप के जरिये अपने रिश्तेदारों के संपर्क में रहता था। इसके लिए दूसरे के नंबर से व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करता था। उसने एक फोन नंबर इंटरनेट के लिए रख रखा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाकपा माओवादी का जोनल कमांडर गिरफ्तार
Next Article गुरूविंदर सिंह सेठ्ठी ने रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति के सदस्यों के साथ किया बोकारो स्टेशन का निरीक्षण

Related Posts

Headlines

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026
झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026
Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IFFCO में करियर बनाने का मौका, डिप्लोमा और B.Sc वालों के लिए शानदार Vacancy

May 3, 2026

भर्ती में धांधली का खत्म खेल, अब सीधे जेल… सीएम योगी का कड़ा ऐलान

May 3, 2026

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, जनगणना 2027 में सरना कोड का आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.