WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने सत्र 2020-22 के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए तिथि जारी की है।
इस संबंध में बुधवार को जैक की ओर से जानकारी दी गयी है। ऑनलाइन परीक्षा आवेदन प्रपत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर रखी गयी है। चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि 29 नवम्बर रखी गयी है। जबकि चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर रखी गयी है।

