WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक तथा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन हो गया। उन्होंने सोमवार की देर रात कोलकाता के आर एन ठाकुर अस्पताल में अंतिम साँस ली। लगभग एक महीने से बीमार होने के कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पहली बार 1977 में स्वतंत्र मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपारा का नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ झामुमो का गठन किया। साइमन मरांडी ने यहां लगातार पांच बार जीत दर्ज की। साइमन 1989 में लोकसभा गए और अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सीट सौंप दी। वर्तमान में उनके बेटे दिनेश विलियम मरांडी इस लिट्टीपारा सीट से विधायक हैं।

