WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। दिवंगत महिला दारोगा संध्या टोपनो को गुरुवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सुबह चर्च में संध्या के नाम से प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इसके बाद उसे सिंह मोड़ स्थित क्रिमेटोरियम कब्रिस्तान में दफनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित हुए।
उल्लेखनीय है कि तुपुदाना थाने में पदस्थापित 2018 बैच की दारोगा संध्या टोपनो की बुधवार को पशु तस्करों ने पिकअप वैन से कुचल कर हत्या कर दी है। पुलिस ने पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस पिकअप वैन पर सवार तस्करों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। संध्या टोपने के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग के साथ ही कई तरह के आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं।

