WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार देर शाम रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री शाह का जोरदार स्वागत किया। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से होटल रेडिशन के लिए रवाना हो गए। रात्रि विश्राम के बाद सात जनवरी को शाह सुबह 10 बजे एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। 10.45 से 12:30 बजे तक चाईबासा के टाटा कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान श्री शाह विधानसभा -लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। चाईबासा में कार्यक्रम संपन्न कर श्री शाह रांची एयरपोर्ट लौटेंगे और यहा से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
#Mission2024 #AmitShah #Ranchi #jharkhand #

