Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अब एक से अधिक शादी करने वाले अभ्यर्थी जेपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे
रांची

अब एक से अधिक शादी करने वाले अभ्यर्थी जेपीएससी परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

January 10, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। जेपीएससी परीक्षा में अब एक से अधिक शादी करने वाले अभ्‍यर्थी नहीं बैठ सकेंगे। जेपीएससी परीक्षा नियमावली में संशोधन के बाद ऐसे स्‍त्री या पुरुष अभ्‍यर्थी जिन्‍होंने दो या दो से अधिक शादियां की हैं, उन्‍हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। झारखंड कैबिनेट की बैठक में परीक्षा नियमावली 2021 में जरूरी संशोधन किए गए हैं।
झारखंड संयुक्त लोकसेवा परीक्षा नियमावली 2021 के प्रावधानों से संबंधित गजट का प्रकाशन शीघ्र ही कर लिया जाएगा। कई क्षेत्रों में नियमों को सख्त बनाया गया है तो कई मामलों में अभ्यर्थियों को यथोचित लाभ सुनिश्चित करने का प्रबंध भी किया गया है। जेपीएससी के माध्यम से 15 तरह की सेवाओं की परीक्षा के लिए हर वर्ष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है और परीक्षा को उक्त वर्ष के नाम से जाना जाएगा।
राज्य परिस्थितियों के आधार पर इजाजत प्रदान कर दें तो ऐसे लोगों को अनुमति दी जा सकती है। सरकार ने तय किया है कि दो या अधिक शादियां करनेवाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि राज्य परिस्थितियों के आधार पर इजाजत प्रदान कर दें तो ऐसे लोगों को अनुमति दी जा सकती है. सरकारी सेवा में तीन वर्ष गुजार चुके लोगों को उम्र सीमा में पांच वर्ष का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया है।
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार परीक्षा हर वर्ष होगी और कैडर से संबंधित विभाग हर वर्ष एक जनवरी की तिथि से रिक्तियों की गणना करेंगे और इसकी सूचना कार्मिक विभाग को देंगे। इस सूचना के आधार पर कार्मिक विभाग जेपीएससी से पत्राचार करेगा जिसके आधार पर आयोग हर वर्ष  रिक्तियों की घोषणा करते हुए परीक्षा लेगा। निर्णय लिया गया है कि संयुक्त लोक सेवा परीक्षा का नाम विज्ञापन के प्रकाशन के वर्ष से जाना जायेगा। अगर किसी वर्ष परीक्षा नहीं हो पाती है तो अगले वर्ष अथवा बाद के वर्षों में रिक्तियों को जोड़कर आयोग परीक्षा लेगा।
21 से 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सामान्यतः 21 से 35 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए उम्र सीमा में अलग-अलग छूट भी दी गई है, जिन उम्मीदवारों ने सरकारी सेवा में तीन साल गुजारे हैं उन्हें अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जायेगी। इससे सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मियों को लाभ मिलेगा। अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों को अगर किसी प्रकार की निःशक्तता है तो उम्र में छूट की गणना दोनों वर्गों को जोड़कर होगी।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है लिट्टीपाड़ा का एस्काजो गांव
Next Article बिग बॉस शो से बाहर हुईं जैस्मिन भसीन

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.