Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 9 October, 2026 • 04:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » संगठन ही सभी समस्याओं का निदानः डॉ. मोहन भागवत
रांची

संगठन ही सभी समस्याओं का निदानः डॉ. मोहन भागवत

November 13, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

लोहरदगा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जशपुर जाने के लिए रविवार की सुबह रांची एयरपोर्ट पहुंचे। श्री भागवत सड़क मार्ग से रांची से सीधे लोहरदगा के लिए रवाना हो गए। लोहरदगा में संघ के प्रवासी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि संगठन ही सभी समस्याओं का निदान है। कार्यकर्ता पूरी लगन एवं ईमानदारी के साथ संगठन हित में काम करें। हमें मिलकर समाज को आगे बढ़ाना है। लोहरदगा के वनवासी कल्याण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का रविवार को अंतिम दिन था। कार्यकर्ताओं से रूबरू डॉ. भागवत ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन स्तर कैसे उंचा उठे, हमें इस पर भी चिंतन करने की जरूरत है।

करीब चार घंटे के लोहरदगा प्रवास पर पहुंचे डॉ. भागवत ने प्रशिक्षण लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुना, उनका परिचय भी जाना।

इस अवसर पर क्षेत्र संचालक देवव्रत पाहन, झारंखड के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल, प्रांत कार्यवाहक संजय कुमार, प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा, सह प्रांत प्रचारक राजीव कुमार, विभाग संघचालक साहु प्रकाश, विभाग प्रचारक समी कुमार, जिला संघ चालक मनोज दास, जिला कार्यवाहक सचिन किशलय भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में लोहरदगा, जमशेदपुर, सिमडेगा, गुमला और पलामू के करीब 150 कार्यकर्ता शामिल थे। संघ प्रमुख के आगमन के मद्देनजर लोहरदगा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डॉ. भागवत यहां से छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए।

#organization #solution #mohanbhagwat

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleT20 World Cup: पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना वर्ल्ड चैंपियन
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड के कार्यक्रम में बदलाव

Related Posts

झारखंड

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026
Headlines

आंखों में आंसू, सीने में टीस… मां के पार्थिव शरीर के सामने फफक-फफक कर रोये सीएम हेमंत

October 8, 2026
Headlines

सास के नाम डेढ़ करोड़ की जमीन खरीदने वाले इंजीनियर पर EOU का शिकंजा, नोट गिनने के वास्ते मंगानी पड़ी मशीन

October 8, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 09 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 9, 2026

धान के खेत में मिला झामुमो नेता का सड़ा-गला शव, 30 सितंबर से थे लापता

October 8, 2026

खेल के 470 धुरंधर अब बढ़ायेंगे यूपी पुलिस की ताकत, सीएम योगी बोले- रील्स छोड़ मैदान पकड़ो

October 8, 2026

यूपी में ₹7.55 लाख करोड़ का महा-निवेश, सीएम योगी बोले- तुरंत सुलझाएं इन्वेस्टर्स की परेशानी

October 8, 2026

रामविलास को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, कहा- अब यूपी भी देगा बिहार जैसा मान

October 8, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.