WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची टाटा मार्ग के बुंडू ऐदलहातु के पास बिल्ली को बचाने के क्रम में एक यात्री बस पलट गयी और एक दर्जन के आसपास मजदूर घायल हो गए। मौके पर बुंडू पुलिस पहुंची सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सभी घायलों का ईलाज बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।बस में लगभग 40 से 45 मजदूर सवार थे। सभी मजदूर बिहार के मोतिहारी से रोजगार के लिए विजयवाड़ा जा रहे थे। मजदूर से भरी बस बुंडू के निकट एदेलहातु गांव के पास राँची टाटा मार्ग एनएच 33 पर पलट गयी। एक दर्जन के आसपास मजदूर घायल हो गए। जिसमें तीन का हालात गम्भीर है बेहतर ईलाज के लिए घायलों को राँची रिम्स भेजा गया।

