Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना पॉजिटिव कैदी का शराब पीते फोटो वायरल, सीेएम हेमंत सोेरेन ने दिया कार्रवाई का आदेश
रांची

कोरोना पॉजिटिव कैदी का शराब पीते फोटो वायरल, सीेएम हेमंत सोेरेन ने दिया कार्रवाई का आदेश

August 23, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। झारखंड में हथकड़ी के साथ कोविड19 हॉस्पिटल में शराब के साथ मस्ती करते हथकड़ी लगे एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवक को मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. वायरल फोटो में साफ दिख रहा है कि उसके हाथ में हथकड़ी लगी है. उसके टेबल पर कई प्रकार के व्यंजन हैं और हाथों में शराब की बोतल. ऐसा लग रहा है कि युवक फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे रहा है.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान  

auto

रविवार को सोशल मीडिया पर जैसे ही युवक के दो फोटो वायरल हुए, मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान ले लिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के उपायुक्त को मामले की जांच करने के आदेश दिये. साथ ही कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाये जायें, उनके खिलाफ कार्रवाई करें. बताया जाता है कि युवक को पुलिस ने शनिवार को कतरास से गिरफ्तार किया था.
युवक कोरोना संक्रमित था

मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार यह युवक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. इसलिए उसे कोविड19 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया. इस कोरेंटिन सेंटर में युवक के लिए कई प्रकार के व्यंजन तो परोसे ही गये हैं, वह शराब का भी वहां सेवन कर रहा है. सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया और ट्वीट करके धनबाद के उपायुक्त को मामले की सत्यता की जांच करने और उस पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री का आदेश मिलते ने बाद धनबाद के उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इस मामले की अविलंब जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. इसके पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्विटर पर एक फोटो शेयर कर बताया गया था कि धनबाद कोविड-19 अस्पताल से एक तस्वीर वायरल हो रही है. शुक्रवार को कतरास पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह कोरोना संक्रमित पाया गया था. शराब के साथ खूब मौज कर रहा है. कोरोना मरीज तक शराब कैसे पहुंची?

धनबाद के उपायुक्त को मामले की जांच का मिला आदेश 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने धनबाद के उपायुक्त को मामले की जांच करने के लिए कहा. सीएम श्री सोरेन ने उपायुक्त से कहा कि उक्त मामले की सत्यता की जांच कर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई करते हुए सूचित करें. इसके दो घंटे बाद मुख्यमंत्री को धनबाद के उपायुक्त ने ट्विटर पर ही सूचित किया कि उनके निर्देश के मुताबिक, मामले की जांच करने के आदेश दे दिये गये हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमोर को दाना खिलाते दिखे पीएम मोदी, इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो
Next Article चुटूपालु घाटी में ट्रक ने चार गाड़ियों को रौंदा, दो की मौत, चार घायल

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.