Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 06:46 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रिम्स में हुई प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली की शुरुआत
रांची

रिम्स में हुई प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली की शुरुआत

July 28, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोरोना से ठीक हो चुके लोग आगे आएं – मुख्यमंत्री 

रांची। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड ने एक और ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया हैl  कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों के प्लाज्मा  का इस्तेमाल अब अन्य कोरोना संक्रमितों के इलाज में किया जाएगा , ताकि उनकी जान बचाई जा सकेl  इसके लिए प्लाज्मा थेरेपी तकनीक का उपयोग शुरू किया जा रहा हैl  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रिम्स के ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली का शुभारंभ करते हुए ये बातें कहीl  मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां विधिवत रूप से प्लाज्मा एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे अन्य मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों में भी शुरू करने की योजना हैl  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान की गति को तेज करने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठाएगीl

auto

कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर साबित हो रहा प्लाज्मा थेरेपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा हैl अभी तक इसके इलाज के लिए कोई कारगर दवाई और वैक्सीन नहीं आई हैl ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी का कोरोना  संक्रमित मरीजों के उपचार में इस्तेमाल कारगर होता दिखाई दे रहा हैl देश के कई राज्यों में इस तकनीक से कोविड के मरीजों का इलाज हो रहा हैl इसी वजह से सरकार ने भी  राज्य में इसका इस्तेमाल करने का निर्णय लिया हैl इसी कड़ी में स्वस्थ हो चुके कोरोना मरीजों का प्लाज्मा एकत्रित किया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सकेl

पहले दिन प्लाज्मा दान के लिए चार डोनर आए सामने

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान बैंकिंग प्रणाली के शुभारंभ के मौके पर चार वैसे डोनर अपना प्लाज्मा दान करने के लिए सामने आए हैं , जो कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैंl उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान के लिए जो चार नवयुवक सामने आए हैं , वह साहसिक और सामाजिक सद्भाव का परिचायक हैl इनके प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों की जान बचाई जा सकेगीl मुख्यमंत्री ने इन चारों डोनर से मुलाकात कर उन्हें प्लाज्मा दान का पुण्य काम के लिए धन्यवाद दियाl

प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आएं लोग

मुख्यमंत्री ने वैसे लोगो जो कोरोना को मात दे चुके हैं , उनसे प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने का आग्रह कियाl उन्होंने कहा कि उनके प्लाज्मा से अन्य मरीजों को ठीक किया जा सकता हैlमुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग में सरकार का साथ देंl

सबों के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जीतेंगे जंग

कोरोना से बचाव को लेकर झारखंड ने देश में एक अलग पहचान बनाई हैl  इस दिशा में हम सीमित संसाधनों के बलबूते आगे बढ़ रहे हैंl मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए सभी को एक दूसरे का हाथ पकड़ना हैl सभी के सहयोग से हम निश्चित तौर पर कोरोना की जंग जीतने में कामयाब होंगेl

कोरोना वॉरियर्स को सलाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कोरोना वारियर्स जी जान से जुटे हुए हैं , चाहे वे डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, पुलिस और सफाईकर्मी या कोई अन्य होंl इनमें से कई लोग संक्रमित हो चुके हैं , लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रहे हैंl  सभी कोरोना वरियर्स बधाई के पात्र हैंl

कौन कर सकते हैं प्लाज्मा दान

 वैसे लोग जिनके कोविड-19 बीमारी से ठीक हुए 28 दिन से ज्यादा पर 4 महीने से कम हुए हैं , पुरुष अथवा अविवाहित महिला जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच हों,  जिन्हें किडनी  हार्ट की बीमारी,  डायबिटीज हेपेटाइटिस एचआईवी और थायराइड जैसी अन्य क्रॉनिक बीमारी नहीं हो,  वे प्लाज्मा दान कर सकते हैंl हालांकि प्लाज्मा दान के पूर्व उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और स्वस्थ लोगों का ही प्लाज्मा लिया जाएगा l

 इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,  मुख्यमंत्री के प्रधान  सचिव राजीव अरुण एक्का,  स्वास्थ्य  विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, रिम्स की प्रभारी निदेशक डॉ मंजू गाड़ी और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत कई अन्य  पदाधिकारी और रिम्स के चिकित्सक मौजूद थेl

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबंगाल में 31 अगस्त तक लॉक डाउन
Next Article सुशांत राजपूत के पिता की शिकायत पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.