WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में पुलिस ने घोषणा की है कि मामले का सुराग देने वाले को अब पांच लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा।
मामले की छानबीन के लिए एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा सहित एसआइटी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। आसपास के इलाके के एक-एक जगह को फिर से खंगाला गया। जंगल में युवती की कटी सिर की खोजबीन में दर्जन भर से ज्यादा फोर्स लगायी गयी थी। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि पुलिस अपने स्तर से प्रयासरत है। अपराधियों के बारे में सूचना देने वालों की भी राशि को बढ़ाया गया है। यह राशि अब बढ़कर पांच लाख हो गयी है। सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा।



