Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 10:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में आपराधिक वारदातों का गिरा ग्राफ
रांची

रांची में आपराधिक वारदातों का गिरा ग्राफ

January 30, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। ranchi crime news: झारखंड की राजधानी रांची में बीते चार सालों में आपराधिक वारदातों में कमी आयी है। हत्या, डकैती, दुष्कर्म और लूट जैसी घटनाओं के आकड़ों का ग्राफ गिरा है। इसका बात का दावा रांची पुलिस ने किया है। इसके अलावा पुलिस ने कोरोना काल में हजारों लोगों की सेवा करने का दंभ भरा है।

पुलिस ने चार वर्ष में हर छोटी-बड़ी और चर्चित वारदातों का खुलासा करते हुए बताया है कि राजधानी रांची में हत्या की घटनाएं वर्ष 2018 में 186, वर्ष 2019 में 175, वर्ष 2020 में 167 और वर्ष 2021 में 165 हुई है। जबकि वर्ष 2018 में डकैती की घटनाएं 14, वर्ष 2019 में 15, वर्ष 2020 में 10 और वर्ष 2021 में छह हुई है। इसी प्रकार वर्ष 2018 में दुष्कर्म की घटनाएं 179,वर्ष 2019 में 191,वर्ष 2020 में 231, वर्ष 2021 में 177 हुई है। बताया गया कि दुष्कर्म के 90 फीसदी मामले में प्रेम प्रसंग की वजह और जान पहचान के लोग शामिल थे। इसके अलावा वर्ष 2018 में लूट की घटनाएं 98, वर्ष 2019 में 200, वर्ष 2020 में 221 और वर्ष 2021 में 148 हुई है।

वहीं दूसरी ओर रांची पुलिस ने पिछले एक साल के दौरान कार्रवाई करते हुए आपराधिक संगठन और नक्सली संगठन के पास से एके-47 और एके-56 सहित 122 अवैध हथियार बरामद किये हैं। इसके अलावा पुलिस ने 866 गोली और 1. 54 करोड़ रुपये भी बरामद किये हैं। साथ ही रांची पुलिस ने 183 दो पहिया वाहन और 64 चार पहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

नशा और जुआ, मटका कारोबार के खिलाफ कार्रवाई

रांची पुलिस नशा, जुआ और मटका कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले साल भर के दौरान रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 393 किलो गांजा 129 ग्राम ब्राउन शुगर 6615 किलो डोडा बरामद किया। इसके अलावा रांची पुलिस ने जुआ और मटका कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है। इस कारोबार से जुड़े जहां सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा रांची पुलिस ने अवैध कोयला और बालू कारोबार के खिलाफ भी नकेल कस रखी है।

शहर में रात के समय बेखौफ होकर लोग निकल रहे हैं। इसके पीछे की वजह है कि सीनियर अधिकारी के निर्देश पर रांची के प्रत्येक चौक-चौराहों पर रात्रि में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इस वजह से लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, और रात में बेखौफ होकर बाहर निकल रहे हैं।

रांची पुलिस एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में हर दिन औसतन 11 अपराधियों को पकड़ कर जेल भेज रही है। पिछले दो सालों की बात करें तो रांची में शायद 2021 में सबसे अधिक अपराधी पकड़े गए हैं। वर्ष 2019 में जहां 2910, वर्ष 2020 में 2774 और वर्ष 2021 में 3016 अपराधी पकड़े गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग नक्सली और उग्रवादी संगठन के 41 नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

इसके अलावा रांची पुलिस ने कई चर्चित मामलों का खुलासा किया है। इनमें पिछले एक साल के दौरान रांची पुलिस ने एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में कई ऐसे बड़े मामलों का खुलासा किया है, जिनकी खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसके अलावा इनमें कई ऐसे मामले हैं, जो लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे। इन मामले का रांची पुलिस ने खुलासा किया है।

  • इनमें एक डोरंडा में 62 लाख रुपया के जेवर की चोरी
  • दो चान्हो में अपहरण कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने मामले का खुलासा
  • दिनेश गोप के अर्थतंत्र पर वार
  • 77 लाख रुपये सहित अन्य सामान के साथ आठ गिरफ्तार
  • चार मोहन यादव हत्याकांड का खुलासा
  • बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी के हत्याकांड का खुलासा
  • बिल्डर से मयंक सिंह नाम से रंगदारी मांगने का खुलासा
  • कोयला कारोबारी बबलू मुंडा पर जानलेवा हमला और प्रेम सागर मुंडा के हत्याकांड का खुलासा
  • भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का खुलासा
  • अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड का खुलासा
  • अल्ताफ हत्याकांड का खुलासा
  • बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव और उसके चार सहयोगी गिरफ्तार
  • ईकॉन एक्सप्रेस कुरिअर कंपनी के दुकान में हुए लूट का खुलासा
  • धर्मदेव साहू की हत्याकांड का खुलासा
  • डीजीपी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मैसेंजर के माध्यम से रुपये मांगने वाला गिरफ्तार,
  • चोरी के सैकड़ों घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का खुलासा
  • बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले एरिया कमांडर देवसिंह मुंडा एवं उनके चार सहयोगी गिरफ्तार
  • एक करोड़ रुपये लूटकांड का खुलासा
  • 18 बालू लदी गाड़ियों से अवैध उगाही करने के मामले में 16 अपराधियों की गिरफ्तारी
  • महिंद्रा कंपनी के सेल्समैन की हत्याकांड का खुलासा
  • आधा किलो जेवर लूट कांड का खुलासा
  • विष्णु शंकर सिंह मुंडा की हत्याकांड का खुलासा और दारोगा सुभाष लकड़ा पर गोलीबारी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी शामिल है।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक ने लगाई कार्यपालक अभियंता को फटकार, महिलाओं ने भी सुनाई खरी-खोटी
Next Article पीएम आवास को 20 हजार ट्रकों ने घेरा, जस्टिन ट्रूडो को छिपना पड़ा, लगी 70 किमी लंबी लाइन

Related Posts

रांची

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026
Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.