WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची| एक ओर जहाँ 17 साल कि उम्र में गावं में लडकियों कि शादी कर दी जाती है वही दूसरी ओर रांची जिले के ओरमांझी ब्लॉक के दाहु गाँव की 17 वर्षीय सीमा कुमारी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स) में स्नातक कोर्स करने के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति अर्जित की है|
केवल यही नही, सीमा को कुछ अन्य प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और संस्थानों जैसे अशोका यूनिवर्सिटी, मिडिलबरी कॉलेज और ट्रिनिटी कॉलेज में भी चुना गया| सीमा ने गांव में एक युवा स्कूल से अपनी पढाई कि शुरुवात की थी|
सीमा के माता-पिता सीमांत किसान हैं और अशिक्षित हैं। एक ओर जहाँ उसकी सभी दोस्तों कि शादी हो गयी सीमा ने अपने मेहनत और लगन से खुद के लिए इतना बड़ा मौका बनाया|



