Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 09:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कुछ लोग दिग्भ्रमित कर रहे, अभाविप देश की अखंडता पर चोट नहीं पहुंचने दे : नामधारी
रांची

कुछ लोग दिग्भ्रमित कर रहे, अभाविप देश की अखंडता पर चोट नहीं पहुंचने दे : नामधारी

January 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 20वें प्रांतीय अधिवेशन में शुक्रवार को शहीद अनुराग शुक्ला के नाम पर बनी दिव्य प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया गया। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, झारखंड विधानसभा के प्रथम स्पीकर इंदर सिंह नामधारी, प्रोफेसर एससी मिश्रा, प्रदेश मंत्री रोशन सिंह, प्रदेश सह मंत्री स्नेहा गुप्ता, शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला के पिता जितेंद्र शुक्ला, ज्योति पाण्डेय, पूर्व जिला प्रमुख गजेंद कुमार, नगर मंत्री गोविंद मेहता ने संयुक्त रूप प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर पूर्व स्पीकर इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की रीढ़ है और आज की नाजुक स्थिति में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की भागीदारी और बड़ी होनी चाहिए। भारत आज ऐसे मोड़ पर है जहां से उसके रास्ते विश्व गुरु बनने के मार्ग से कुछ लोग देश को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे मौके पर विद्यार्थी परिषद् की ऐतिहासिक जिम्मेवारी बनती है कि वह देश की अखंडता को चोट नहीं पहुंचने दे। अधिवेशन के मंथन से कई विषय सामने आऐंगे, जिसे देश के सामने लाना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन अमृता भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड-बिहार) निखिल रंजन, प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रोफेसर कमलाकांत मिश्र, भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, सोशल मीडिया के सह राष्ट्रीय संयोजक दीपेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. नाथू गाड़ी, पूर्व प्रदेश मंत्री अमित तिवारी, अरविंद गोस्वामी, प्रोफेसर संजीव मिश्र राजन, प्राचार्य राणा प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, रेणुका पाण्डेय, रोहित पाठक, श्वेतांक गर्ग, विनीत पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, अविनाश वर्मा, अविनाश देव, सतीश तिवारी, राजीव रंजन देव पाण्डेय, श्याम बाबू, बिगन उरांव, राहुल देव दुबे, राजकिशोर सिंह, सुमित कुमार, शशिकांत कुमार, विकास तिवारी, आनंद पाण्डेय, प्रभात सिंह, चंदन दुबे, राहुल भट्ट, शमशेर सिंह, राहुल सिंह, मनीष तिवारी, आलोक पाण्डेय, मनीष तिवारी, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा, निधि कुमारी,रागिनी मालाकार, आकांक्षा गुप्ता,सोनाली गुप्ता, नीति श्री, सोनम तिवारी, प्रेम गुप्ता, पवन कुमार भारती, शिवानी पाठक, प्रिया कुमारी,वर्षा कुमारी, मुकेश कुमार, रामशंकर पासवान, रोहित कुमार, पंकज सिंह, गंगा कुमार, शिवपूजन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

छात्रों को गुमराह किया जा रहाः सांसद
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि एबीवीपी विश्व की सबसे बड़ी संस्कारी छात्र संगठन है। आज कई विश्वविद्यालयों में देश के प्रति छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। युवाओं में देश के प्रति अनादर की भावना पैदा हो रही है। इससे विद्यार्थी परिषद की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। हमें जरूरत है कि विद्यार्थी परिषद अपनी भूमिका निभाते हुए छात्र-युवाओं को एक बड़ा संदेश प्रस्तुत करें। अधिवेशन में पलामू पुत्र शहीद अनुराग शुक्ला के नाम पर प्रदर्शन कक्ष बनाया गया है। मैं उन्हें नमन करता हूं। इसमें देश के अन्य महापुरुषों के चित्र, झारखंड की लोक संस्कृति, सुंदर मनोरम दृश्य सहित कई प्रकार की प्रदर्शनी लगायी गयी है। मैं विद्यार्थी परिषद को इस अधिवेशन की शुभकामना देता हूं।

अधिवेशन में कई विषयों पर मंथनः प्रो. एससी मिश्रा
प्रोफेसर एससी मिश्रा ने कहा कि भूतपूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का कहना था कि 2020 कई मायनों में महत्वपूर्ण है। आज अधिवेशन कई विषयों को लेकर मंथन करने वाला है जो शिक्षा जगत की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। इस अवसर पर पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक ज्योति पांडेय ने कहा कि 12 वर्षों के पश्चात एक बार पुनः पलामू की धरती पर प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हो रहा है। जो पहले से कहीं ज्यादा भव्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् न केवल छात्रहित की बात करती है ,बल्कि यह देशहित की बात करती है। परिषद् कई वर्षों से देश की समस्याओं पर मुखर होते रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्राइबल दर्शन सबसे अच्छा और बड़ा दर्शन : द्रौपदी मुर्मू
Next Article यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को सौंपा इस्तीफा

Related Posts

Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Headlines

पटना में ही रहेगा GFCC का मुख्यालय, डिप्टी सीएम की पुरजोर मांग पर केंद्र ने दिया निर्देश

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.