Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 08:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रवासी मजदूरों के खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकारः सुदेश महतो
रांची

प्रवासी मजदूरों के खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकारः सुदेश महतो

May 19, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सुदेश कुमार महतो ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की हालत पर चिंता जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ट्रकों, बसों और अन्य गाड़ियों से घर लौट रहे मजदूरों को सरकार लौटने में उनके द्वारा खर्च की गई राशि का भुगतान करे।

उन्होंने कहा है कि देश के कई कई जगहों से निजी खर्च पर झारखंड के मजदूर जत्थे में वापस हो रहे हैं। इसमें एक- एक मजदूर भाई को दो से पांच हजार रुपए वहन करना पड़ रहा है। कई मजदूर घर से पैसे मंगाकर वापस लौट रहे हैं। घर के लोग कर्ज लेकर पैसे भेज रहे हैं। इसलिए सरकार को इस मामले में संवेदनशील तरीके से आगे बढ़कर उनके वापसी का खर्च उठाना चाहिए।  इसके साथ ही सरकार ये सूचनाएं सार्वजनिक करे कि कहां से और किन तारीखों को प्रवासी मजदूर लौट सकेंगे। कब- कब किन स्टेशनों से रेलगाड़ियां चलने की अनुमति दी गई है।

auto

सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि खुद सरकार ने इसकी जानकारी दी है कि लगभग 7 लाख प्रवासी मजदूरों ने घर लौटने के लिए निबंधन कराया है। विभिन्न समाचार माध्यमों जो जानकारी मिल रही है उस मुताबिक अब तक डेढ़ लाख ही लोग घट लौट सके हैं।  जाहिर है अब भी साढ़े पांच लाख लोग देश के दूसरे हिस्सों में फंसे हैं। लॉकडाउन के 50 दिन से ज्यादा होने की वजह से उनके सामने रहने- खाने की दिक्कतें ज्यादा हो गई है। राज्य सरकार को योजनाबद्ध तरीक़े से उनके भोजन की व्यवस्था करनी चाहिये। अगले कुछ दिनों तक देश के अलग- अलग हिस्सों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें झारखंड आने वाली हैं। सरकार को इसकी सूचना जारी करनी चाहिए, मज़दूरों को भी समय समय पर सूचित करना चाहिये ताकि मजदूर घबराहट और बेचेनी के बीच जैसे- तैसे घर वापसी के लिए नहीं निकलें। प्रवासी मज़दूरों में घर लौटने हेतु परिवहन की अनिश्चितता को दूर करना ज़रूरी है ।

उन्होंने कहा है कि सरकार मज़दूरों को यह भी बताए कि आने वाले किस दिन ट्रेन किस स्टेशन से चलेगी, ताकि बाहर फंसे मजदूर आश्वस्त हो सकें कि उनकी वापसी की बारी भी सुनिश्चित है। जबकि यह सुनिश्चित नहीं होने से मजदूर सड़कों पर निकल जा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजियो ने बंद कर दिया सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान
Next Article चिंता: बिहार लौटने वाला हर चौथा श्रमिक मिल रहा कोरोना पॉजिटिव

Related Posts

Headlines

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026
Headlines

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026
Headlines

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026

बिक्री से पहले पकड़ी गईं 10 हजार एक्सपायरी बोतलें, रामगढ़ प्रशासन ने कराया नष्ट

September 16, 2026

JPSC-CGL धांधली में CID ने 4 और को दबोचा, लालपुर से कोडरमा तक जुड़े थे तार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और नाव से बाढ़ के बीच पहुंचे सीएम और केंद्रीय मंत्री, पीड़ितों को 7-7 हजार की मदद

September 16, 2026

अनंत अंबानी ने पूरा किया अपना वादा… जानें क्या

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.