WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
खूंटी। तोरपा के बड़का टोली स्तिथ छाता नदी के पास सोमवार को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार छाता नदी के पास लगभग शाम पांच बजे कमांडर जीप पुलिस पेट्रोलिंग वाहन खड़ी थी। इसके बाद अचानक से आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी वाहन जलकर खाक हो गई।
घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, और एसआई सफीक खान सहित कई लोग घटना स्थल पहुंचे, जहां जेसीबी के सहायता से बालू फेंक कर आग को बुझाया गया। जब इस पीसीआर वैन में आग लगी इसमें दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। गनीमत रही कि इसमें किसी पुलिस वाले को कोई नुकसान नहीं हुआ।

