Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:57 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गांव की सरकार के साथ मुख्यमंत्री ने की ऑनलाइन बैठक
रांची

गांव की सरकार के साथ मुख्यमंत्री ने की ऑनलाइन बैठक

April 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सभी जिलों के डीडीसी, डीपीआरओ, डीपीएम, जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत (कार्यकारी समिति के प्रधान) के प्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। पंचायतों ने डिमांड रखी कि 15वें वित्त के पैसे का उपयोग कोरोना संकट के समय करने की व्यवस्था तय हो। साथ ही उन्होंने अपने यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, परेशानियों को भी साझा किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरोसा दिलाया कि सभी बिंदुओं पर काम किया जायेगा। गांव की सरकार के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ी जायेगी।
पंचायतों को मिले जरूरी सामग्रियों की खरीद का अधिकार
कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि अभी कोरोना संकट के समय मास्क, सैनिटाइजर, साबून, ग्लव्स जैसे सामग्रियों के खरीद की नितांत आवश्यकता है। ऐसे में अभी की जरूरतों को देखते हुए 15वें वित्त के अनटाइड फंड का उपयोग करने का मौका पंचायतों को मिले। इसके लिए सरकार दिशा-निर्देश जारी करे। साथ ही 54,000 से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का वैक्सीनेशन कराया जाये। इससे वे और अधिक उत्साह के साथ कोरोना काल में काम कर सकेंगे। कोडरमा छोटा जिला है, बावजूद इसके कोरोना संक्रमित जिलों में वह चौथे नंबर पर है। अभी 117 आक्सीजन बेड हैं, 230 ऑक्सीजन सिलेंडर हैं। लेकिन रेगुलेटर और किट की कमी है। सदर सहित दूसरे अस्पतालों में मैनपावर की भी समस्या है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन दिनों में जरूरी सामग्रियां उपलब्ध हो जायेंगी जो चीन से मंगायी जा रही हैं।

सभी जिलों से पंचायत प्रतिनिधियों, डीडीसी ने अपने अपने जिलों में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इसमें खासकर कोरोना वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार, जागरूकता की कमी, अस्पताल में मैनपावर, पारासिटामोल सहित अन्य दवाईयां और ऑक्सीजन बेड की कमी के ऊपर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। प्रवासी मजदूरों की कुछ ही जिलों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड पर जांच कराये जाने से संभावित खतरों पर भी चर्चा हुई। कुछ ने राज्य में तीन सप्ताह तक का मिनी लाकडाउन जारी रखने की वकालत की।
हेमंत सोरेन ने जिलों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए पंचायत स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाये जाने की जरूरत है। अभी की रिपोर्ट के मुताबिक 10,000 में 3-4 लोगों के ही जान गंवाने का आंकडा सामने आ रहा है। वैक्सीन पूरी तरह से लोगों के लिए है। ऐसे में गांव, कस्बे के धर्मगुरुओं, प्रख्यात लोगों की मदद से जागरूकता कार्यक्रम बढ़े। इसके अलावा जो समस्याएं सामने आ रही हैं, उसका निराकरण जल्द ही सरकार करेगी। पंचायतों के साथ मिलकर संक्रमण के खतरे से लडाई में आसानी होगी।
मौके पर नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, पंचायती राज निदेशक आदित्य रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Advertisement Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleस्वास्थ व्यवस्था के मद्देनजर सदर अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपी गई कोविड कार्य की जिम्मेदारियाँ
Next Article एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 12 पर चलेगा देशद्रोह केस

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.