Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 08:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित तीन उग्रवादी गिरफ्तार
रांची

पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित तीन उग्रवादी गिरफ्तार

November 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। रांची पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई )संगठन के एरिया कमांडर तुलसी पाहन सहित तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में तुलसी पाहन, राकेश कुमार दास और प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन शामिल है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में यह उपलब्धि मिली है। अनगड़ा और तुपुदाना से नक्सलियों को पकड़ा गया है। नामकुम थाना में उनसे पूछताछ की जा रही हैं। हटिया एएसपी विनित कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार एवं स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने उग्रवादियों से पूछताछ की। पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी को सूचना मिली और उनके निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम को टाटीसिलवे के रास्ते अनगड़ा और खेलगांव ओपी क्षेत्र के बॉर्डर पर पहुंची। पुलिस को आता देख तुलसी पाहन ने फायरिंग के लिए पिस्टल निकाल कर डीएसपी की ओर तान दिया था। लेकिन डीएसपी ने सतर्कता बरतते हुए उसे पकड़ लिया। वहीं अन्य पुलिस वाले ने मोर्चा सम्भाल कर चारों ओर से घेर लिया। फिर डीएसपी की सूझबूझ से तुलसी को पकड़ा गया। वहीं दस्ते में शामिल दो से तीन सदस्य मौके से फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। सूत्रों के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय 1 डीएसपी नीरज कुमार ने खेलगांव ओपी एवं अनगड़ा थाना सीमा से तुलसी पाहन ( हेसल अनगड़ा निवासी) को गिरफ्तार किया है। तुलसी की निशानदेही पर पुलिस ने तुपुदाना से प्रदीप गाड़ी उर्फ लादेन (सतरंजी निवासी) एवं राकेश कुमार दास (कल्याणपुर,सिंह मोड़ निवासी ) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने एक रेगुलर कार्बाइन सहित पाँच हथियार बरामद किया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेटीएम अकाउंट का केवाईसी अपडेट का झांसा देकर करता था साइबर ठगी
Next Article गोवा की पूर्व राज्यपाल म़दुला सिन्हा का निधन

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026

वैशाख पूर्णिमा पर आज करें ये उपाय, मिलेगा लक्ष्मी का आशीर्वाद

May 1, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 1, 2026

फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम

April 30, 2026

मेट्रो में नौकरी का सुनहरा मौका, GMRC ने निकाली 383 पदों पर Vacancy

April 30, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.