Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 03:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»जतरा और छठ को लेकर तीन रोज बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक रूट… जानें डिटेल्स
Headlines

जतरा और छठ को लेकर तीन रोज बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक रूट… जानें डिटेल्स

November 12, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : राजधानी रांची में 14 से 16 नवंबर तक त्योहारों की धूम रहेगी। पहले 14 नवंबर को मिसिर गोंदा में पारंपरिक बारह पड़हा जतरा पूजा महोत्सव मनाया जाएगा और इसके ठीक बाद 15 व 16 नवंबर को लोक आस्था का महापर्व छठ है। शहर में भारी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने अगले तीन दिनों के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के आदेश के अनुसार शहर के कई प्रमुख रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी, हालांकि एंबुलेंस और अन्य आकस्मिक सेवा से जुड़े वाहनों को इन प्रतिबंधों से पूरी तरह छूट दी गई है।

जतरा पूजा महोत्सव को लेकर 14 नवंबर का ट्रैफिक प्लान

  • नो एंट्री : शनिवार 14 नवंबर को मिसिर गोंदा (कांके रोड जतरा टांड़) में पूजा महोत्सव के कारण दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक राम मंदिर चौक से जोड़ा पुल तक सभी तरह के ऑटो, टोटो और छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भीड़ बढ़ने पर इस रास्ते पर चार पहिया वाहनों को भी रोका जा सकता है।
  • शहर आने का रास्ता : कांके रिंग रोड से शहर के अंदर आने वाले लोग बोड़ेया रोड, अंतू चौक और करमटोली चौक होते हुए अपनी मंजिल तक जा सकेंगे।
  • शहर से जाने का रास्ता : राम मंदिर चौक, रातू चौक और मोरहाबादी मैदान की तरफ से कांके रिंग रोड जाने वाले चार पहिया वाहन करमटोली चौक, अंतू चौक और बोड़ेया रोड के रास्ते बाहर निकल सकेंगे।

छठ पर्व पर नो एंट्री और बंद रहने वाले रास्तों की जानकारी

  • भारी मालवाहक वाहन : 15 नवंबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से सुबह 10 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। ये वाहन रिंग रोड से होकर गुजर सकेंगे, जबकि बाकी समय में पुरानी नो एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी।
  • छोटे मालवाहक वाहन : 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक शहर में सभी छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • ऑटो और ई-रिक्शा : 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक कांके से राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।
  • 15 नवंबर को इन सड़कों पर सभी गाड़ियां बंद रहेंगी :
    • फिरायालाल से चडरी तालाब जाने वाली सड़क और जेल चौक से फिरायालाल जाने वाला रास्ता।
    • रणधीर वर्मा चौक से राजभवन जाने वाली सड़क।
    • सीएमपीडीआई चौक से कांके डैम जाने वाला रास्ता।
    • औघड़ बाबा आश्रम, छोटा तालाब और उर्दू लाइब्रेरी से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले रास्ते।
    • जैन मंदिर कटिंग और मारवाड़ी महिला कॉलेज से बड़ा तालाब की ओर जाने वाले रास्ते।
    • लक्ष्मीनारायण मंदिर से औघड़ बाबा आश्रम जाने वाली सड़क।
    • ज्यूडिशियल अकादमी और सिठियो बस्ती (अंजली होटल) से धुर्वा डैम छठ घाट रोड जाने वाला रास्ता।
  • अन्य डायवर्जन : पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी कुछ देर के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।

छठ घाटों के पास पार्किंग की पूरी व्यवस्था

  • हटनिया तालाब के लिए : रणधीर वर्मा चौक वाले रास्ते पर नगर निगम पार्क के सामने या सड़क किनारे, एसएसपी आवास चौक वाले रास्ते पर सड़क किनारे और जाकिर हुसैन पार्क वाले रास्ते पर नागाबाबा खटाल, सड़क किनारे या वेजिटेबल मार्केट पार्किंग में गाड़ी लगा सकेंगे।
  • कांके डैम के लिए : राम मंदिर वाले रास्ते पर सीएमपीडीआई, गांधी नगर और रॉक गार्डन में पार्किंग बनाई गई है।
  • धुर्वा छठ तालाब के लिए : शालीमार बाजार वाले रास्ते पर शालीमार बाजार में और शहीद मैदान वाले रास्ते पर शहीद मैदान में वाहन पार्क होंगे।
  • बड़ा तालाब के लिए : सर्जना चौक वाले रास्ते पर आने वाले लोग सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच बने पार्किंग स्थल में गाड़ी खड़ी करेंगे, जबकि किशोरगंज चौक वाले रास्ते पर सड़क किनारे पार्किंग होगी।
  • स्वर्णरेखा नदी और बनस तालाब (चुटिया) : चुटिया से स्वर्णरेखा नदी जाने वाले रास्ते पर सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में और बनस तालाब चुटिया के पास सड़क किनारे वाहन लगेंगे।
  • अन्य प्रमुख स्थान : जेल चौक के पास सड़क किनारे या भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास, लालपुर यातायात थाना के पास सड़क किनारे और देवेंद्र मांझी चौक के पास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निवारणपुर में पार्किंग तय की गई है।

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही चार पहिया वाहन लेकर निकलें और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग न करें, ताकि जाम की स्थिति न बने।

इसे भी पढ़ें : नगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

Related Posts

Headlines

नगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

November 12, 2026
Headlines

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026
Headlines

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जतरा और छठ को लेकर तीन रोज बदला रहेगा राजधानी का ट्रैफिक रूट… जानें डिटेल्स

November 12, 2026

नगर आयुक्त के एक निर्देश पर रेस हुआ निगम… दिन-रात जुटकर बदल डाली छठ घाटों की सूरत

November 12, 2026

“₹7 “करोड़ दो वरना बेटी के साथ मा*र देंगे”, केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी

November 12, 2026

झारखंड में जमीनों की रजिस्ट्री का रास्ता साफ, HC ने रद्द की रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 22A

November 12, 2026

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.