Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 12:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विभिन्न योजनाओं की लंबित/प्रक्रियाधीन योजनाओं की प्रगति पर की गई समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
झारखंड

विभिन्न योजनाओं की लंबित/प्रक्रियाधीन योजनाओं की प्रगति पर की गई समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

October 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। आज योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर उचित क्रियान्वयन कर भवन निर्माण विभाग, विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण, जलपथ, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग, नगर पंचायत की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए।  साथ ही योजना के अंतर्गत चल रहे गतिविधि की प्रगति के सम्बंध में जानकारी दी गयी। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों  की समीक्षा बैठक कर आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक, आई. टी.डी.ए व विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विविध योजनाओं, उनके कार्य क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

इसी क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के संबंधित कार्यों पर चर्चा करते हुए उन्हें निर्देशित किया गया कि अन्य संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सड़क निर्माण योजना को गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा उनके विभाग से संबंधित क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी ली गयी। इसमें ग्रामीण जलापूर्ति योजना व जल जीवन मिशन की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए योजना का धरातल पर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा जिला अंतर्गत सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार कार्य के विषय में जानकारी दी गई।
मौके पर जिला अभियंता, जिला परिषद से कर्रा प्रखण्ड अंतर्गत डुमरगडी पंचायत के लतरातु जलाशय के पर्यटकीय विकास हेतु अतिथिशाला का निर्माण, सीढी निर्माण एवं लैंडिंग कम सेल्फी पॉइंट निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्य मे तेजी लाये व योजना को पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने मुरहू प्रखण्ड अंतर्गत अंगराबाड़ी में दुकानों एवं कार्यालय कक्ष का निर्माण सहित अंगराबाडी के सौंदर्यीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण किया जाय। मौके पर सम्बन्धित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुरहू प्रखण्ड के बिचना पंचायत अंतर्गत ग्राम पेलोल में खूंटी तोरपा मुख्य पथ से पेलोल डैम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
बैठक में शहरी जलापूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), दीन-दयाल अन्त्योदय-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। उन्होंने शहरी जलापूर्ति के कार्य में तीव्रता लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रगति के विषय में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर कार्य प्रगति की जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया लंबित सड़क निर्माण से सम्बंधित मामलों को पूर्ण करने से सम्बंधित आवश्यक कार्यवाही की जाय। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की सारी योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित कार्यों को सुचारू किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली बिल की अनियमितता को सुचारू करने एवं सभी प्रकार की त्रुटियों का निराकरण करने हेतु समय-समय पर सभी प्रखण्डों में कैम्प लगाए जाय।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल: आज भगवान हनुमान इन राशि वालों से रहेंगे नाराज, जानें आज क्या कहती है आपकी राशि
Next Article जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की बैठक

Related Posts

Headlines

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026
Headlines

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पति के मोबाइल से सुलगी कलह की आग, फिर…

October 29, 2026

झारखंड के इन 6 जिलों में दिखेगा तूफान ‘अर्नब’ का असर, होगी आफत की बारिश

October 29, 2026

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.