Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 30 October, 2026 • 02:36 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की बैठक
झारखंड

जिले में चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की बैठक

October 19, 2021No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

खूँटी (स्वदेश टुडे)। आज स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला स्तर पर उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आयोजित हुई। विभिन्न सेल का गठन किया गया है। बैठक के दौरान गठित सेल द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिसमें HR रिक्रूटमेंट, ट्रेनिंग सेल, स्टोर/डिस्पेंसरी सेल, CHO सेल, हॉस्पिटल मशीनरी सेल, कायाकल्प/क्वालिटी कंट्रोल सेल, वैक्सिनेशन सेल, टेस्टिंग/ कलेक्शन सेल, हॉस्पिटल मैनेजमेंट/स्पेसिफिक हेल्थ सर्विस सेल, आयुष्मान भारत सेल , डॉक्टर मैनेजमेंट सेल, अकाउंट्स मैनेजमेंट, PSA/ऑक्सिजन प्रबंधन सेल, प्रोक्योरमेंट सेल एवं ब्लड बैंक सेल बनाये गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सेल द्वारा अस्पताल प्रबंधन के साथ-साथ सुचारू रूप से कार्यों का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के साथ जिले के चयनित डॉक्टरों को थेलेमिसिया एवं क्रिटिकल केयर यूनिट से सम्बंधित उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को क्रियाशील बनाया जाय। तथा सभी सी.एच. ओ की प्रतिदिन रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाय। सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिए कि पी.एच.सी/सी.एच. सी का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों व कर्मियों के कार्य व दायित्वों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा की गयी।
साथ ही सभी सी.एच.सी में डिपेंसिरी के माध्यम से निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी डिस्पेंसरी में स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य उपकरणों का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि कायाकल्प की रिपोर्ट के आधार पर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बिरबांकी अड़की में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाय। इसका अनुश्रवण जिला स्तर से भी किया जाना चाहिए।
इसके अतिरिक एम्बुलेंस सेल को निर्देशित किया गया कि सभी एम्बुलेंस में उपलब्ध संसाधनों को दुरुस्त करते हुए व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभुक का आयुष्मान कार्ड बनाया जाय ताकि हर एक जरुरतमंद व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना का पूर्ण लाभ मिल सके। उन्होंने सभी एम.ओ.आई. सी को निर्देशित किया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें। इसके अलावा उन्होंने सभी एम.ओ.आई. सी को निर्देशित किया कि विस्तृत पी.पी.टी उपलब्ध कराई जाय। इसमें विशेष रूप से आधारभूत संरचना, उपकरण, उपलब्ध संसाधन व उसका उपयोग, स्वास्थ्य प्रबंधन, अन्य महत्वपूर्ण कार्य एवं टीकाकरण के बिंदुओं पर पी.पी.टी प्रेजेंटेशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के साथ-साथ सभी पी.एच. सी/सी.एच.सी में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाना महत्वपूर्ण है। इसमें प्रतिनियुक्त अधिकारी/कर्मियों द्वारा अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन किया जाय ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि उचित स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से समय-समय पर फायर मॉक ड्रिल भी कराया जाय। उन्होंने ब्लड बैंक सेल को निर्देश दिए कि ब्लड बैंक कलेक्शन चेन को मजबूत किया जाय। साथ ही ब्लड बैंक में उपलब्ध रक्त/मासिक रक्त की आवश्यकता/मशीनों के रख-रखाव एवं ब्लड कैम्प के आयोजन से सम्बंधित प्रतिवेदन साप्ताहिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अरीरिक्त सदर अस्पताल में आधारभूत संरचना को विकसित करने व उचित व्यवस्थाएं एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सदर अस्पताल में आवश्यक उपकरणों व संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले में ससमय चिकित्सीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाना आवश्यक है।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देशित किया कि टीकाकरण महाअभियान को गति प्रदान की जाय।  सभी प्रखण्डों को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने हेतु अधिकारियों/कर्मियों, पंचायत सेवक, मुखियाओं, एम.ओ.आई. सी, ए. एन. एम व सखी मण्डल की दीदीयों को अहम भूमिका निभानी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविभिन्न योजनाओं की लंबित/प्रक्रियाधीन योजनाओं की प्रगति पर की गई समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article खूँटी में गीतों की गूंज और रंगारंग तरीके से मनाया गया ईद मिलाद-उन-नबी

Related Posts

Headlines

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026
Headlines

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026
Headlines

इधर गुमला पुलिस ने AK-56 के साथ एक को दबोचा, उधर राहुल सिंह का धमकी भरा पोस्ट हुआ वायरल

October 29, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने आनंद महिंद्रा को दिया बिहार आने का न्योता, दिग्गज उद्योगपति बोले- मौका मिलते ही…

October 30, 2026

आलीशान होटलों की चकाचौंध के पीछे का बदबूदार सच, 531 पर चला सरकारी हंटर

October 30, 2026

फेसबुक पर धमकी, फिर घर पर फायरिंग… रांची में गैंगस्टर राहुल दुबे का खुला चैलेंज

October 30, 2026

राजधानी में मर्डर, तीन अरेस्ट

October 30, 2026

राशिफल @ 30 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.