Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 05:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»विभागीय स्तर पर तैयार हुई नियमावली, पद सृजन के बाद पारा शिक्षक बनेंगे सरकारी शिक्षक
झारखंड

विभागीय स्तर पर तैयार हुई नियमावली, पद सृजन के बाद पारा शिक्षक बनेंगे सरकारी शिक्षक

August 26, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में लगभग 71 हजार पद सृजित करने की तैयारी है. राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों का पद सृजित किया जायेगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव विभागीय मंत्री जगरनाथ महतो को भेजा गया है.

विद्यालयों में पद सृजन शिक्षा का अधिकार अधिनियम व छात्र, शिक्षक अनुपात को आधार बना कर करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है.

गत 20 वर्षों में राज्य स्कूल व विद्यार्थियों की संख्या तो दोगुनी हो गयी, पर शिक्षकों का पद सृजित नहीं हुआ. जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

 

पारा शिक्षक बन जायेंगे सरकारी शिक्षक

पद सृजन के बाद शिक्षकों की नियुक्ति होने से आधे से अधिक पारा शिक्षक सरकारी शिक्षक बन सकते हैं. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में 50 फीसदी पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित हैं. 71 हजार पद सृजन के बाद नियुक्ति से 35 हजार पार शिक्षक सरकारी शिक्षक बन सकते हैं. इसके अलावा प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में फिलहाल 22728 पद रिक्त हैं.

 

नियमावली का ड्राफ्ट फाइनल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमावली का प्रस्ताव भी विभाग के स्तर पर तैयार कर लिया गया है. नियमावली शिक्षा मंत्री को भेजी गयी.

विभागीय मंत्री की सहमति के बाद नियमावली विधि,वित्त व कार्मिक विभाग को भेजी जायेगी. राज्य में पिछली प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 में बनायी गयी थी. नयी नियमावली में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का प्रावधान किया गया है. शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. नियुक्ति परीक्षा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली जायेगी.

 

फाइनल नियमावली को लेकर बैठक आज

शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के द्वारा ड्राफ्टिंग कमिटी की बैठक आज बुलाई गई है। बता दें कि बीते रात शिक्षा मंत्री ने पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके बंधु तिर्की और प्रदीप चौबे के साथ एक घंटे तक वार्ता की है। जिसके बाद आज शिक्षा सचिव और ड्राफ्टिंग कमिटी के साथ बैठक होगी और नियमावली पर चर्चा की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइतिहास के पन्ने: जानें 26 अगस्त की दास्तान, पढ़े मुख्य घटनाएं
Next Article आ गयी कोरोना की तीसरी लहर! पिछले 24 घंटो में देश भर में 45000 से ज्यादा मामले दर्ज

Related Posts

Headlines

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026
Headlines

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026
झारखंड

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में 39 IFS अधिकारी इधर से उधर, राहुल मीणा बने रांची के नये DFO

November 11, 2026

4 महीने पहले प्राइवेट पार्ट में डाली दी थी कारतूस, अब गैंगरे’प पीड़िता को छत से नीचे फेंका

November 11, 2026

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.