Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रुपेश पांडे हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष, नाराज होकर कही ये बात
झारखंड

रुपेश पांडे हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिले राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष, नाराज होकर कही ये बात

February 20, 2022No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

हजारीबाग, 20 फरवरी (स्वदेश टुडे)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमाहा गांव में रुपेश पांडे हत्याकांड का संज्ञान लिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने रविवार को घटना के शिकार रूपेश पांडे के पैतृक आवास बरही नईटांड गांव पहुंच कर उसके परिजनों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें-  नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार रवीश, प्रधानमंत्री ने निधन पर जताया दुख

इसे भी पढ़ें- ‘हेमामालिनी’ की कीटनाशक पीने से मौत

जरूरी खबर- 28 फरवरी से पहले कर ले ये काम वरना होगी बड़ी परेशानी

इसे भी पढ़ें- आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

इसे भी पढ़ें-DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

इसे भी पढ़ें-23 से 27 फरवरी तक सितारों का उलटफेर, शनि समेत 4 ग्रह बदलेंगे राशि, जानें-किन राशि पर भारी रहेगी ग्रहों की चाल

इसे भी पढ़ें-Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

इसे भी पढ़ें-Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें-17 फरवरी से शुरू फाल्गुन माह, देखें व्रत-त्योहार की लिस्ट

इसे भी पढ़ें-Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

इसे भी देखें- रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

इसे भी पढ़ें- ‘पापा आप के राज में कोई खुश नहीं रह सकता’…. लिख 11वीं मंजिल से कूदी फैशन डिजाइनर

आयोग के अध्यक्ष ने होटल शीतल विहार में डीसी आदित्य कुमार आनंद, एसपी मनोज रतन चौथे, एसडीओ पूनम कुजुर, डीएसपी नजीर अख्तर सहित इस मामले की अनुसंधान में जुटी एसआईटी टीम व मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी से कई अहम बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। उन्होंने बरही अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी सहित हजारीबाग में पोस्टमार्टम करने वाले तीन सदस्यीय चिकित्सक टीम में शामिल डॉ अजय भेंगरा, डॉ संजीव कुमार हेंब्रम व डॉ. महंत प्रताप से भी जानकारी ली। इसके अलावा जिला बाल कल्याण पदाधिकारी व बाल कल्याण समिति से भी जानकारी ली।

आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने रुपेश की माता उर्मिला देवी, पिता सिकंदर पांडे, चाचा अनिल पांडे, चचेरे चाचा जितेंद्र पांडे व परिजनों से बंद कमरे में करीब 40 मिनट तक बातचीत की। साथ ही छह फरवरी को घटनास्थल पर मौजूद रुपेश पांडे के तीन दोस्तों से भी जानकारी ली।

 

किशोर अधिनियम का हुआ उल्लंघन : अध्यक्ष

जानकारी लेने के बाद आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पत्रकारों को बताया कि बरही में हुए इस जघन्य हत्याकांड में जान गवां चुके किशोर रुपेश पांडे को न्याय दिलाने के लिए यहां दौरा किया है। उन्होंने यहां पुलिस के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, एसआईटी के चार्ज ऑफिसर, थाने के चाइल्ड वेलफेयर पुलिस ऑफिसर, जिला के पुलिस अधीक्षक, पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों, जांच करने वाले डॉक्टर, जिला बाल कल्याण अधिकारी, बाल कल्याण समिति से बातचीत की है। साथ ही बच्चे के परिजनों और दोस्तों से भी बातचीत की है।

उन्होंने बताया कि देश में बच्चों के अधिकारों को संरक्षण करने के लिए किशोर न्याय अधिनियम लागू है। उसके प्रावधानों का पूर्णरूपेण पालन हो, ये सुनिश्चित करवाने का काम राष्ट्रीय बाल आयोग करेगा। पीड़ित पक्ष को न्याय के लिए किसी भी प्रकार का डर या दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। आयोग उनके साथ है। न्याय और हक की लड़ाई लड़ने के लिए उनको सुरक्षा और संरक्षा मिले और खासकर नाबालिग गवाहों को प्रताड़ित न किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे भी राज मिले हैं जो किशोर अधिनियम न्याय भावना से विपरीत हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा कि किशोर न्याय अधिनियम के जो प्रावधान नाबालिग के साथ व्यवहार करते समय पुलिस को अपनाने चाहिए, वे नहीं अपनाए गए। इसके लिए हम जांच रिपोर्ट में विस्तृत जानकारी दे पाएंगे। उन्होंने पीड़ित परिवार वालों की भी बात सुनी है और पुलिस से भी पूछा है कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए क्या करवाई की है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं प्राप्त हुई है कि किसी आरोपित की प्रॉपर्टी कुर्की करने की कार्रवाई या किसी आरोपित को फरार घोषित करने की कार्रवाई या पुलिस का अनुसंधान कहां तक पहुंचा है।

पीड़ित परिवार ने सौंपा आवेदन

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष को रूपेश पांडे के चाचा अनिल पांडे व परिजनों ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ झूठा एफआईआर के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि विगत छह फरवरी के देर शाम रुपेश पांडे के मौत की खबर के उपरांत कुछ असामाजिक तत्वों ने दुलमाहा गांव में आगजनी को अंजाम दिया गया था लेकिन एफआईआर में ज्यादातर उन बच्चों का नाम दे दिया गया है जो वहां नहीं थे और उन लोगों का उम्र 18 वर्ष से कम है। इन्हें जानबूझकर षड्यंत्र के तहत अंधकार में झोंका जा रहा है। उन्होंने इन बच्चों के नाम वापस लेने की मांग की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBreaking: वोटिंग के बीच BJP नेता की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Next Article फेसबुक पर दोस्ती और फिर हुआ प्यार, शादी से ठीक पहले खत्म हो गया दूल्हा समेत पूरा परिवार

Related Posts

झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.