Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 17 May, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट
झारखंड

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में गर्मी अब लोगों को सीधा असर दिखाने लगी है। रांची स्थित मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को दिन के समय काफी परेशानी हो रही है।

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने 21 अप्रैल को राज्य के 10 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इसमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 22 अप्रैल को भी उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ हिस्सों में गर्म हवा चलने की संभावना बनी हुई है।

सबसे ज्यादा गर्म रहे ये जिले

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 43.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है।
जमशेदपुर में तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि बोकारो में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी रांची भी इस गर्मी से बच नहीं पाई। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। यह राज्य में सामान्य से सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मानी जा रही है।
चाईबासा में तापमान 41.4 डिग्री रहा। इसके अलावा देवघर, कोडरमा और गोड्डा में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया।

सरायकेला में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि लातेहार एकमात्र जिला रहा जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री से कम यानी 34.4 डिग्री दर्ज किया गया।

रात में भी नहीं मिल रही राहत

गर्मी का असर सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी महसूस किया जा रहा है। ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।
रांची और जमशेदपुर में रात का तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।

स्कूलों के समय में बदलाव

लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सुबह के समय स्कूल चलाने का फैसला लिया गया है ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके।

आगे और बढ़ सकती है गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : इंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइंतजार खत्म, जस्टिस गुप्ता ने ली झारखंड लोकायुक्त की शपथ
Next Article RPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026
Headlines

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026
Headlines

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची पुलिस का तगड़ा “प्रहार”, रातों-रात बदला शहर का माहौल… जानें कैसे

May 17, 2026

“50 लाख दो, नहीं तो करोड़ों का नुकसान कर देंगे”, BGR को TPC की धमकी

May 17, 2026

थानेदार मंटू कुमार सस्पेंड, एक हफ्ता पहले SSP से मिला था बड़ा सम्मान

May 17, 2026

राशिफल @ 17 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 17, 2026

गुरु नानक ट्रस्ट चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, प्रशासन ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

May 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.