Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 1 October, 2026 • 08:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में एकसाथ चुनाव, फरवरी में हो सकती है वोटिंग
झारखंड

झारखंड के सभी 48 नगर निकायों में एकसाथ चुनाव, फरवरी में हो सकती है वोटिंग

December 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में सभी 48 नगर निकायों के चुनाव अब एक ही चरण में करवाए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है कि पहले वार्डों का आरक्षण तय कर सूची तैयार की जाएगी, जिसे अनुमोदन के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद ही नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम के मेयर पदों का आरक्षण घोषित किया जाएगा।

नए फॉर्मूले के अनुसार वार्ड पार्षदों के लिए चक्रीय आरक्षण फिर से लागू होगा, लेकिन नगर निगम के मेयर और अन्य अध्यक्ष पदों से यह व्यवस्था हटा दी गई है। आरक्षण के क्रम में पहले एसटी, फिर एससी, उसके बाद बीसी-1 और बीसी-2 को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम 50% आरक्षण सीमा के कारण नौ नगर निगमों में से केवल चार नगर निगम के मेयर पद आरक्षित होंगे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, रांची और आदित्यपुर का मेयर पद अनुसूचित जनजाति के लिए, गिरिडीह का मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए और हजारीबाग का मेयर पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। जबकि देवघर, धनबाद, चास, मेदिनीनगर और मानगो का मेयर पद अनारक्षित रहेगा।

Advertisement

निर्वाचन आयोग ने जिलों को मतदाता सूची की समीक्षा, मतदान केंद्रों की योजना और बूथ स्तर की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया, प्रत्याशियों की योग्यता-अयोग्यता, चुनाव आचार संहिता, खर्च सीमा और जरूरी प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी भी भेजी गई है। नियम के अनुसार किसी वार्ड में एससी, एसटी या ओबीसी की आबादी 1% से कम होने पर वहां आरक्षण लागू नहीं होगा।

मतदान कर्मियों के डेटा अपडेट करने, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान करने और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्देश दिया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने की तैयारी की गई है, ताकि लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकें।

राज्य निर्वाचन आयोग वार्ड और मेयर पदों का आरक्षण जारी होने के बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। अनुमान है कि यह जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। आयोग ने हाईकोर्ट को बताया कि आठ सप्ताह में चुनाव की तैयारियां पूरी कर दी जाएंगी और 45 दिनों के भीतर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज से, टैबलेट और डिजिटल सिस्टम से चलेगा सदन
Next Article पीएम मोदी ने सत्र से पहले दिया सख्त संदेश, विपक्ष को भी खुली सलाह

Related Posts

झारखंड

दिल्ली में चमकी रांची की प्रतिभा, 65 देशों के महाकुंभ में नवाजे गये डॉ दिनेश ठाकुर

October 1, 2026
Headlines

रांची की सड़कों पर ट्रैफिक SP ने दिखाया आईना, तो शर्म से पानी-पानी हुए 1150 चालक

September 30, 2026
झारखंड

“लोकतंत्र पर डाका बर्दाश्त नहीं”… SIR को लेकर लोकभवन पर झामुमो का हल्लाबोल

September 30, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दिल्ली में चमकी रांची की प्रतिभा, 65 देशों के महाकुंभ में नवाजे गये डॉ दिनेश ठाकुर

October 1, 2026

राशिफल @ 01 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 1, 2026

रांची की सड़कों पर ट्रैफिक SP ने दिखाया आईना, तो शर्म से पानी-पानी हुए 1150 चालक

September 30, 2026

“लोकतंत्र पर डाका बर्दाश्त नहीं”… SIR को लेकर लोकभवन पर झामुमो का हल्लाबोल

September 30, 2026

सीएम आवास में विदा हुए अनुसेवक अंगद महतो, सीएम हेमंत बोले- हमेशा रहें स्वस्थ और खुशहाल

September 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.