Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 08:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले छह अपराधी गिरफ्तार
झारखंड

गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले छह अपराधी गिरफ्तार

January 15, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धनबाद। पुलिस ने गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने वाले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। धनबाद एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले महीने गोविंदपुर में सिटी फ्यूल नामक पेट्रोल पंप पर फायरिंग एवं तेतुलमारी और कतरास इलाके में कई आउटसोर्सिंग संचालकों, व्यवसायियों पर गोलीबारी करने एवं रंगदारी मांगे जाने के मामले में इन अभियुक्तों की पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया कि सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने दो 9 एमएम और एक 7.65 एमएम पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक लाख 80 हजार रुपये नकद एवं सीबीजेड बाइक बरामद किये हैं।
एसएसपी ने बताया कि कई सफेदपोश इन अपराधियों की मदद करने में शामिल हैं। उन्हें भी पुलिस बहुत जल्द बेनकाब करेगी। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि किसी भी तरह की रंगदारी का फोन आने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। अपराधियों का मनोबल न बढ़े, इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की रंगदारी का भुगतान न करें। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैंगस्टर अमन सिंह और सुजित सिन्हा के नाम लगातार व्यवसायियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में मंजीत सिंह की ओर से अपराधियों को पनाह देने का काम किया गया था, जबकि रवि ठाकुर ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। रवि ठाकुर, बबलू कुमार मिश्रा, शेख मोहम्मद और मंजीत सिंह को रंगदारी और धमकी देने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि केंदुआडीह थाना क्षेत्र बीएनआर साइडिंग से सूरज कुमार गुप्ता और एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआज से 0 लगाए बिना नहीं होगी बात
Next Article पकौड़ा खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग बीमार

Related Posts

Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
झारखंड

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026

गर्मी में ठंडक का सुपरहिट फॉर्मूला, फ्रूट रायता से पाएं स्वाद और सेहत दोनों

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.