Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 09:14 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»झारखंड»रांची»मुख्यमंत्री से मिले अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में शामिल झारखंड के खिलाड़ी
रांची

मुख्यमंत्री से मिले अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में शामिल झारखंड के खिलाड़ी

October 20, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली झारखंड की छह खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इनमें अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी एवं सुधा अंकिता तिर्की शामिल थीं। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फीफा वर्ल्ड कप में आपने देश का प्रतिनिधित्व कर राज्य का नाम रौशन किया है। आप सभी खिलाड़ियों पर हम सभी को नाज है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में राज्य और देश के लिए और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

खेल पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। खेल को आगे बढ़ाने का हमने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में खेल नीति बना ली गई है । कई खिलाड़ियों की भी सीधी नियुक्ति हो चुकी है। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों को और भी कई खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे अपने-अपने खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिला सकें।

खिलाड़ियों के पढ़ाई की व्यवस्था को सुनिश्चित करने की हो रही पहल

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में उभर रहे प्रतिभावान बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है । उन्होंने इन खिलाड़ियों से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें । आपके बेहतर प्रशिक्षण के साथ सभी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

खेलों के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल बने, इसलिए पंचायत, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा गांव और पंचायतों में खेल के मैदान एवं प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां की खेल प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से सामने लाएं और उन्हें प्रशिक्षण सहित अन्य सुविधाएं देकर बेहतर खिलाड़ी बना सकें।

खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव

इस मौके पर इन खिलाड़ियों ने फीफा वर्ल्ड कप के अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। उनसे हम सभी को काफी कुछ सीखने का मौका मिला। इससे हमें निश्चित तौर पर हमारा परफॉर्मेंस बेहतर होगा।

मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, फुटबॉल कोच आनंद प्रसाद गोप और सोनी कुमारी मौजूद थीं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपलामू: नक्सली कमांडर गिरफ्तार
Next Article पीएमएवाई (यू) के सफल क्रियान्वयन के लिए झारखंड को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
झारखंड

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026
Headlines

अर्घ्य से पहले आस्था की डगर संवारने खुद उतरे डीसी भजंत्री, तालाबों में खींची ‘लक्ष्मण रेखा’

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026

नीरज के निशाने ने दिलाया ओलंपिक टिकट, विश्व चैंपियनशिप में भारत को दूसरा कोटा

November 11, 2026

चेहरे पर चाहिए चांद सा चमकता ग्लो? आज से अपनाएं ये आसान स्किनकेयर टिप्स

November 11, 2026

CCL ने बदला राजभाषा का अंदाज, फाइलों से निकलकर बातचीत में उतरी हिंदी

November 11, 2026

EPFO पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले! 1000 की जगह मिल सकते हैं 3000 रुपये

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.