Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तीन महीने बाद गढ़वा से बरामद हुआ बिहार के व्यवसायी और ड्राइवर का कंकाल, जानें अपराध की पूरी कहानी
Headlines

तीन महीने बाद गढ़वा से बरामद हुआ बिहार के व्यवसायी और ड्राइवर का कंकाल, जानें अपराध की पूरी कहानी

September 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मेदिनीनगर। झारखंड पुलिस का एक सिपाही बड़ा अपहरण गिरोह चलाता था। इस गिरोह में सिपाही के भाई के साथ-साथ कई लोग शामिल थे। 25 मई को पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में मिथिलेश प्रसाद और ड्राइवर श्रवण प्रजापति का सिपाही ने ही अपहरण किया था। दोनों अपहृतों का नरकंकाल गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के पुनदागा से बरामद हुआ है। दोनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट करवाने वाली है।

इस घटना को अंजाम देने के आरोप में पलामू पुलिस ने सोमवार को देवघर जिला बल में तैनात सिपाही प्रेमनाथ यादव, उसके ममेरे भाई अजय यादव, चचेरे भाई अमरेश यादव , सफीक अंसारी और ओमप्रकाश चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर ही दोनों अपहृतों का नरकंकाल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार रायफल और 80 गोली बरामद किया है।

auto

बताया जाता है कि बिहार के औरंगाबाद के कपड़ा व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में 25 मई को पलामू के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा घाटी में अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद 10 लाख रुपये की फिरौती उनसे मांगी गई थी. बाद में यह रकम अपराधियो को दी गई थी।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 25 मई को अपहरण हुआ था एक जून को अपराधियों सबसे पहले ड्राइवर की हत्या की। उसके बाद मिथिलेश प्रसाद की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद व्यवसाई के शव को यूरिया, खाद और नमक डालकर दफना दिया गया था। साथ ही ड्राइवर को जंगल के दो पहाड़ियों के खोह में फेंक दिया था। पलामू एसपी ने बताया कि दोनों अपहरण कांड का मास्टरमाइंड सिपाही प्रेमनाथ यादव था। अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद सारे सबूतों को मिटाने के लिए वह सिपाही का दिमाग लगाता था। एसपी ने बताया कि वह देवघर जिला बल में तैनात था। पलामू पुलिस की स्पेशल टीम देवघर गई थी। देवघर से ही परीक्षा ड्यूटी के दौरान से उसे गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि सिपाही पूरे गिरोह पर निगरानी रखता था। व्यवसायी का उसने खुद से अपहरण किया था और फिरौती की रकम भी उसने खुद वसूली थी। उन्होंने बताया कि सिपाही पूरी तरह से सबूत को मिटाने के लिए पुलिसिया दिमाग लगाता था। फिरौती की रकम भी उसने अपने भाइयों के साथ मिल कर बांटी थी, दूसरे को नहीं दिया था।

एसपी ने बताया कि सिपाही द्वारा संचालित गिरोह कई अपहरण की घटना को अंजाम दे चुका है। घटना के दिन व्यवसायी सिर्फ अच्छी गाड़ी में सफर करने की वजह से टारगेट हुआ था। गिरोह ने यह योजना बनाई थी कि रोड से गुजरने वाले भी किसी भी अच्छी गाड़ी पर सवार व्यक्ति का अपहरण करना है। घटना के वक्त प्रेमनाथ अपनी कार से ब्रेकर के पास व्यवसाई की कार को ओवरटेक किया और उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद दोनों को गढ़वा के रमकंडा के पुनदागा में रखा गया था।

गिरफ्तार प्रेम नाथ यादव का भाई अजय यादव और अमरेश यादव उसकी निगरानी करते थे। 15 दिनों तक मिशन मोड में पुलिस ने किया। इस मामले के खुलासे के लिए 15 दिनों तक पुलिस ने मिशन मोड में काम किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहादसा: झारखंड के अवासीय विद्यालय का गिरा छज्जा, छह छात्राएं जख्मी
Next Article मुख्यमंत्री से मिले सांसद रवि किशन

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.