Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 02:54 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सांप के डंसने से महिला की हुई मौत, जीवित करने के दावे के साथ तांत्रिक ने शुरू किया झाड़ फूंक
झारखंड

सांप के डंसने से महिला की हुई मौत, जीवित करने के दावे के साथ तांत्रिक ने शुरू किया झाड़ फूंक

July 24, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto


महिला की लाश के पास झाड़ फूंक करती भारती टुडू।
सोमवार को विषैले सांप के काटने से महिला की हो गई थी मौत
घाटशिला. गालूडीह स्थित हेंदलजुड़ी पंचायत के कालाझोर गांव में सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला के परिजनों को गांव की एक महिला तांत्रिक के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद मंगलवार सुबह से मृत महिला को जिंदा करने का खेल शुरू हुआ। महिला तांत्रिक घंटों झाड़-फूंक करती रही। घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई।

हेंदलजुड़ी पंचायत के धमकबेड़ा की सोमवारी हेम्ब्रम (30) सोमवार की शाम घर के आंगन में चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लाने गई थी। उसी समय एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। पति जोगेन हेम्ब्रम ने बताया कि पहले जड़ी बूटी से ठीक करने का प्रयास किया गया। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो आननफानन में रात 11 बजे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को धालभूमगढ़ ओझा के पास ले गए। पर सोमवारी झाड़फूंक से जिंदा नहीं हुई।

पुन: शव को परिजन घर ले आए। परिजनों ने पता किया कि डुंगरीडीह में भारती टुडू नामक एक महिला तांत्रिक है। फिर परिजन डुंगरीडीह भारती टुडू के पास सोमवारी के शव को ले आए। भारती टुडू ने झाड़फूंक शुरू किया। भारती टुडू ने बताया कि शरीर अगर गर्म हो गया तो झाड़-फूंक में सात दिन भी लग सकता है। वह जिंदा हो सकती है। मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब भारती ने सोमवारी के शव का झाड़ फूक शुरू किया। यहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और सभी सोमवारी के जिंदा होने का इंतजार करने लगे।

समाचार लिखे जाने तक इस महिला तांत्रिक द्वारा झाड़ फूंक जारी था। बताते चलें कि इस अनुमंडल में ओझा और झाड़ फूंक के चक्कर में हर साल सर्पदंश के शिकार अनेक लोगों की मौत हो जाती है। क्योंकि सर्पदंश के शिकार लोगों को परिजन किसी अस्पताल में ले जाने की बजाय झाड़ फूंक कराने ले जाते हैं। जब स्थिति बिगड़ जाती है तो उसे अस्पताल ले जाते हैं। विलंब से अस्पताल पहुंचने के कारण मरीज की मौत हो जाती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइमरान ने माना- पाक में सक्रिय थे 40 आतंकी संगठन, लेकिन कभी अमेरिका को सच्चाई नहीं बताई
Next Article यूलिया को बर्थडे पर सलमान खान ने गिफ्ट की डायमंड रिंग

Related Posts

Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
झारखंड

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
जॉब/एजुकेशन

सेंट जेवियर्स डोरंडा में 31 स्कूलों के 918 बच्चों ने दिखाया दम, ओवरऑल चैंपियन कौन… जानें

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026

ऊर्जा सचिव और MD ने पटना में पंडालों का लिया जायजा, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं

October 11, 2026

काले हीरे की चमक से रोशन हुए खेत-खलिहान, CCL को दिल्ली में मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.