Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 03:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव को को मिली धमकी- ‘नए साल में 6 इंच छोटा कर देंगे’
झारखंड

राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव को को मिली धमकी- ‘नए साल में 6 इंच छोटा कर देंगे’

December 25, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नक्सलियों ने मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारियों के प्रति भी  असंवैधानिक भाषा का किया प्रयोग
चतरा। चतरा में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी नक्सलियों ने नेताओं के नाम पोस्टरबाजी कर दहशत फैला दिया है। सदर थाना क्षेत्र के चतरा रांची मुख्य पथ एनएच 99 पर स्थित बधार भगवनिया गांव में आधा दर्जन स्थानों पर माओवादियों के नाम पर पोस्टरबाजी की गई है। पोस्टर के माध्यम से बधार के पंचायत समिति सदस्य के पति सह सामाजिक कार्यकर्ता उमा साव और राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव अब्दुल्लाह अंसारी को बिचौलिया गिरी छोड़ने की चेतावनी दी गई है। साथ ही उन्हें वोट के नाम पर ग्रामीणों को डराने धमकाने की आदतों से बाज आने की चेतावनी भी दी गई है। कहा गया है कि मंत्रियों नेताओं विधायकों और अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीण जनता को प्रताड़ित करना बंद नहीं करते हैं तो नए साल में 6 इंची छोटा कर परिवार से दूर भेज दिया जाएगा। पर्चा में नक्सलियों ने मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारियों को भी चोर बताया है। साथ ही पूंजी पतियों को भी होश में आने की बात कही है। लंबे अरसे के बाद इलाके में माओवादी दस्तक से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ मौके पर एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने सभी पर्चा को बरामद कर मामले की जांच में जुट गए है। हालांकि पोस्टर बाजी की घटना को स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं। पोस्टर में जिन लोगों का जिक्र किया गया है उनका मानना है कि लंबे अरसे से गांव में चल रहे भूमि विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों के द्वारा पोस्टर बाजी की गई है। बाहर हाल पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर मामले की पड़ताल कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलातेहार में चार अफीम तस्कर गिरफ्तार
Next Article इस चर्च में हर शाम गूंजती है हर-हर महादेव की आवाज

Related Posts

Headlines

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026
बिहार

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026
Headlines

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSP का मिला हुक्म और रात के अंधेरे में रेस हो गई रांची पुलिस, तीनों SP ने संभाली कमान

May 4, 2026

अमित शाह से सीएम सम्राट की हाई लेवल मीटिंग, कैबिनेट विस्तार तय

May 3, 2026

छत का दरवाजा बना मौत का जाल, विवेक विहार आग में 9 जिंदगियां खत्म

May 3, 2026

सोना हुआ महंगा, वैश्विक तनाव और बढ़ती मांग ने कीमतों को दी रफ्तार

May 3, 2026

सीएम हेमंत का तमाम DC को सख्त आदेश- सभी अस्पतालों का करें ऑडिट

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.