WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
गोड्डा। जिले के बोआरीजोर प्रखंड अंतर्गत खिजुरिया के पास हाइवा ने एक स्कूली छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसको दोनों पैर खोने पड़े। घटना गुरुवार दोपहर की है।
पुलिस के मुताबिक छात्रा साइकिल से घर जा रही थी। इसी बीच चिप्स लदे हाइवा वाहन की चपेट में आने से वह साइकिल से नीचे गिर गई, जिसमें उसका दोनों पैर चक्के के नीचे चला गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने सात पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। एक हवलदार के घायल होने की भी खबर है। खबर लिखे जाने तक सड़क पर यातायात बाधित है।

