Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 12:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम
झारखंड

जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

July 17, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

इचाक। जीएम इंटर महाविद्यालय इचाक के विद्यार्थियों का जैक की 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शानदार प्रदर्शन रहा है। महाविद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं अच्छे अंक लाकर परचम लहराया है। पूरे महाविद्यालय का रिजल्ट 91फीसदी रहा है जिसमें महाविद्यालय टॉपर शाहीन नाज 74.6 प्रतिशत अंक लाकर बनी। वहीं रुपाली कुमारी 72.8 प्रतिशत और सचिन कुमार 71.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे और तीसरे पायदान पर काबिज रहे। अन्य विद्यार्थियों में अनु कुमारी 70.8 प्रतिशत, उपेंद्र कुमार 70.6 प्रतिशत, गौतम कुमार 70.2 प्रतिशत, पूजा कुमारी 70 प्रतिशत, सानिया प्रवीण 69.2 प्रतिशत, पुष्पा कुमारी 69 प्रतिशत, काजल कुमारी 68 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा है और यह केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो वास्तव में अवसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं।

महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि कड़ी मेहनत और संपूर्ण सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र है, उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकते। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संदेश दिया कि – मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। महाविद्यालय के संस्थापक घनश्याम मेहता ने भी शिक्षक और विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य का होना  जरूरी है क्योंकि सही दिशा में आगे बढ़ने और अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करने के लिए आपको सीमित ऊर्जा और सीमित समय दिया है, इसलिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि हम इसका उपयोग सही तरीके से करें उन्होंने यह संदेश दिया है कि – सफलता पाने के लिए जेब में गांधी हो या ना हो लेकिन दिल में आंधी जरूर होनी चाहिए।

auto

महाविद्यालय प्रभारी प्रो पंकज कुमार ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के मौके पर संदेश दिया कि छात्र-छात्राओं को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे अपने क्लास में टॉपर की तरह 90-95 फ़ीसदी अंक लाया जाए ताकि भविष्य संवर सकता है बल्कि जरूरी यह है कि विद्यार्थी अपने अंदर की काबिलियत को समझे और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करें। शिक्षक प्रो रत्नेश कुमार राणा, प्रो रंजन कुमार, प्रो दयानंद कुमार यादव, प्रो आलोक कुमार पांडे, प्रो विनय कुमार, प्रो अजीत हसदा, प्रो रियाज अहमद, प्रो मधु श्रीवास्तव, गायत्री कुमारी, संगम कुमारी, दीपक प्रसाद, अजय उरांव, चित्र दयाल महतो, पुष्पांजलि कुमारी, उर्मिला राणा, मनोज कुमार, ममता गुप्ता, रमा कुमारी, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, राजकुमार,अलकामा शाहिण सुनीता टोप्पो,ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआदर्श इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next Article संत अगस्तिनहाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.