WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
हजारीबाग। झारखंड बिहार सीमा पर मौजूद चौपारण थाना क्षेत्र के चोरदाहा चेक पोस्ट पर शनिवार की सुबह 10 बजे एक गैस टैंकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान को कुचल दिया। इसमें मौके पर ही जवान की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जवान सहदुल अली चेक पोस्ट के पास एक पिकअप वैन को रोककर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बरही की ओर से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जैप तीन का जवान बैंगाबाद गिरिडीह का रहने वाला बताया गया है।

