Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 06:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में 7 डिग्री पहुंचा पारा, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
झारखंड

झारखंड में 7 डिग्री पहुंचा पारा, इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

November 13, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुमला में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। गुमला में ठंड इतनी बढ़ गई है कि लोग छतों और आंगनों में अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते में इतनी ठंड पड़ेगी, इसका अंदाजा नहीं था।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में खासतौर पर सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं तेज चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों में गिरा तापमान

गुरुवार को राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता (AQI) में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 192 रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा तथा AQI 154 दर्ज किया गया। धनबाद में तापमान 28 और 11 डिग्री के बीच रहा, यहां वायु गुणवत्ता स्तर 177 रहा। वहीं, बोकारो में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां AQI 160 पाया गया। कुल मिलाकर, राज्य के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता सामान्य से खराब श्रेणी में बनी हुई है।

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे राज्य में कंपकंपी बढ़ गई है। दोपहर के समय भी हवा इतनी ठंडी है कि धूप में बैठने से भी राहत नहीं मिल रही। दोपहिया वाहन चालकों को खास दिक्कत हो रही है।

चार दिनों में और गिरेगा पारा

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों में हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी बढ़ने की संभावना है। इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है। यानी फिलहाल 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा तापमान घटकर 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के विजन से पलटी झारखंड की तस्वीर, ‘पिछड़ा’ से बना ‘टॉप अचीवर’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम हेमंत के विजन से पलटी झारखंड की तस्वीर, ‘पिछड़ा’ से बना ‘टॉप अचीवर’
Next Article केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग व नॉन टीचिंग के लिए बंपर वैकेंसी… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.