WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
झारखंड बोकारो : बोकारो शहर के अंतर्गत संत ज़ेवियर स्कूल से सटे जंगल से एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई है जिसमें उस लाश का शव पूरी तरह से जल चुका है|| फिलाहल मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई| घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर हत्या की अशंका जतायी है, और मौत के कारणों का पता लगाने की छानबीन शुरू कर दी है|
हालांकि डीएसपी ने बताया की जांच के दौरान पता चला है कि मृतक अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर बैठकी कर रहा होगा, उसी दौरान उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और जिसमें उसकी हत्या कर दी गयी|
वही पुलिस का कहना है की वो हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है| इसके अलावा फॉरेंसिक और दूसरे वैज्ञानिक पद्धति से भी साक्ष्य जुटाया जा रहा है|

